फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Election campaign ended in five gram panchayats of four blocks, voting for the election of Pradhan will be held tomorrow.

Firozabad News: चार ब्लाॅकों की पांच ग्राम पंचायतों में चुनाव प्रचार थमा, प्रधान के चुनाव को कल होगा मतदान

Mon, 04 Sep 2023 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 04 Sep 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Election campaign ended in five gram panchayats of four blocks, voting for the election of Pradhan will be held tomorrow.
फिरोजाबाद। जिले की पांच ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के चुनाव का शोर सोमवार की शाम को पांच बजे थम गया। प्रत्याशी चुनाव जीतने के लिए वोटरों के घर-घर दस्तक दे रहे हैं। पांच पदों के लिए 21 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। छह सितंबर को 14 बूथों पर 7776 मतदाता अपने वोट डालकर प्रधान का चुनाव करेंगे। पुलिस प्रशासन ने शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने को आसपास इलाकों की सीमाओं को सील करने के साथ सघन चेकिंग की है। मतदान वाले दिन गांव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगा। डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. उज्जवल कुमार के निर्देशन में जिले की पांच ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के उपचुनाव का मतदान छह सितंबर को होगा। इसमें शिकोहाबाद ब्लाॅक की दिखतौली एवं वासुदेवमई में प्रधान पद को सात बूथों पर वोट डाले जाएंगे। यहां नौ प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं।अरांव ब्लाॅक की पंचायत फतेहपुर बड़ागांव के प्रधान पद जीत दर्ज कराने को पांच प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। यहां दो बूथों पर वोट डाले जाएंगे।
विज्ञापन


हाथवंत ब्लाॅक की ग्राम पंचायत ओढ़मपुर के प्रधान पद के तीन प्रत्याशी भग्य आजमा रहे हैं यहां दो बूथों पर मतदान होगा। मदनपुर ब्लाॅक की पंचायत गुराऊ में प्रधान पद के लिए चार प्रत्याशी मैदान में है यहां तीन बूथों पर ग्रामीण मतदान करेंगे। सोमवार को प्रचार का आखिरी दिन होने के कारण प्रत्याशियों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी। किसी ने गांव में रैली निकाली तो कोई घर-घर संपर्क करता दिखाई दिया। घर-घर संपर्क किया जा रहा है। एडीएम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि पांच ग्राम पंचायतों में उप चुनाव के लिए एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट एवं तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया है। उन्होंने कहा कि पोलिंग टीमें पांच सितंबर को विकास भवन से रवाना की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed