फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Elderly watchmen will do duty in the police station, youth will patrol with the police.

Firozabad News: बुजुर्ग चौकीदार करेंगे थाने में ड्यूटी, युवा देंगे पुलिस के साथ गश्त

Tue, 26 Dec 2023 12:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 26 Dec 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Elderly watchmen will do duty in the police station, youth will patrol with the police.
जसराना। सर्द रातों में होने वाली चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए थाना जसराना मे कोतवाल ने चौकीदारों की बैठक हुई। बुजुर्ग चौकीदारों को दिन में थाने में ड्यूटी और युवा चौकीदारों को रात में पुलिस के साथ गश्त देने का निर्णय हुआ।
विज्ञापन




कोतवाली जसराना में कोतवाल विनय कुमार मिश्रा ने चौकीदारों के साथ संवाद किया। इस दौरान क्षेत्र में होने वाली असमाजिक गतिविधियों एवं संदिग्ध लोगों की जानकारी ली। कोतवाल ने कहा कि सर्दियों में दिसंबर से 15 फरवरी तक घटनाएं अधिक होती है। बैठक में कस्बा जसराना के साथ पाढ़म एवं मुस्तफाबाद कस्बा में गश्त को बढ़ाने का निर्णय लिया गया। साथ ही पुलिसकर्मियों के साथ चौकीदार भी रात्रि में गश्त करेंगे। इसके लिए उनको टॉर्च, लाठी एवं अन्य सामान भी दिया जाएगा। कोतवाल ने बैठक में आए 50 से अधिक चौकीदारों में से 32 युवा चौकीदारों को रात्रिगश्त के लिए चयन किया। वहीं बुजुर्ग चौकीदार दिन में थाना पर तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed