फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Elderly people protested after not getting food and breakfast on time.

Firozabad News: समय से खाना-नाश्ता न मिलने पर वृद्धों ने किया प्रदर्शन

Mon, 08 Dec 2025 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 08 Dec 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Elderly people protested after not getting food and breakfast on time.
टूंडला के बन्ना ​स्थित वृद्धाश्रम में विरोध प्रदर्शन करते वृद्ध संवाद - फोटो : टूंडला के बन्ना ​स्थित वृद्धाश्रम में विरोध प्रदर्शन करते वृद्ध संवाद
टूंडला। वृद्धाश्रम में समय से नाश्ता और खाना न मिलने पर वृद्धजन में रोष है। सोमवार सुबह 11 बजे के बाद नाश्ता मिलने पर उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया। इसके साथ ही वार्डन पर दान में मिलने वाली वस्तुओं को रखने एवं समय से दवाइयों न मिलने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन




शहर से सटे गांव बन्ना में प्रदेश सरकार द्वारा घर से बेघर व बेसहारा वृद्धों के लिए वृद्धाश्रम बनवाया गया था। वर्तमान में वृद्धाश्रम में महिला व पुरुष को मिलाकर करीब 55 वृद्ध रहते हैं। वृद्धों का आरोप है कि उन्हें समय से नाश्ता व खाना नहीं दिया जा रहा है। सुबह आठ से नौ बजे मिलने वाला नाश्ता 11 बजे के बाद व दोपहर खाना करीब दो बजे दिया जा रहा है।
विज्ञापन

वृद्ध प्रेमसिंह ने बताया कि दान में मिली वस्तुओं को वार्डन द्वारा इस्तेमाल नहीं करने दिया जाता है। उन्होंने बताया कि सुबह चाय के साथ दो बिस्किट दिए जाते हैं। चाय में दूध की मात्रा कम पानी की अधिक मात्रा होती है। वृद्धों ने बताया कि बर्तनों को अपने हाथ से धोना पड़ रहा है। दूध में पानी मिलाकर दिया जाता है। वृद्धों ने प्रशासन से समय से नाश्ता व खाना दिए जाने की मांग की है। मांग करने वालों में वीरपाल सिंह, राधेश्याम, नेल्सन आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



कर्मचारी सब्जी लेने गए थे, सब्जी लेकर देर से लौटे थे, इसलिए नाश्ते में देरी हो गई। वृद्धों को प्रतिदिन समय से नाश्ता दिया जाता है। दान दिए सामान के लगाए आरोप निराधार हैं।
-नीतू दुबे, वार्डन- वृद्धाश्रम बन्ना, टूंडला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed