फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Eight-year-old child dies in bike collision on Santi Road; three others, including the mother, injured.

Firozabad News: सांती रोड पर बाइकों की भिड़ंत में आठ वर्षीय मासूम ने तोड़ा दम, मां समेत तीन घायल

Wed, 01 Jul 2026 12:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 01 Jul 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Eight-year-old child dies in bike collision on Santi Road; three others, including the mother, injured.
मृतका सृ​ष्टि का फाइल फोटो। स्त्रोत: परिजन - फोटो : मृतका सृ​ष्टि का फाइल फोटो। स्त्रोत: परिजन
मक्खनपुर (फिरोजाबाद)। थाना क्षेत्र के सांती रोड पर सोमवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में आठ वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसकी मां समेत तीन लोग घायल हो गए। गंभीर हालत में आगरा रेफर की गई बच्ची ने देर रात करीब तीन बजे दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

जनपद संभल के थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव अल्लीपुर बुजुर्ग निवासी कुसुम (35) अपनी बेटियों सृष्टि (8) और निशा (11) के साथ 25 जून को न्यू रामगढ़ गली नंबर-1 में जीजा कालीचरन की बेटी नीलम की शादी में आई थीं। 28 जून को वह दूसरे जीजा गेंदालाल के घर रानी नगर, कोटला रोड पहुंचीं। सोमवार सुबह कुसुम अपनी दोनों बेटियों व मौसेरे भाई संतोष कुमार (25) के साथ बाइक से नगला सराय, औंछा, मैनपुरी स्थित बुआ विमला देवी के घर घूमने गई थीं। दोपहर बाद लौटते समय सांती रोड पर सामने से आई तेज रफ्तार बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को ट्रॉमा सेंटर भेजा, जहां से गंभीर हालत में संतोष व सृष्टि को आगरा रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान कक्षा एक की छात्रा सृष्टि की मौत हो गई। सीओ शिकोहाबाद अंबरीश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed