{"_id":"6aef158a3b311065f50f3d3a","slug":"eight-year-old-boy-dies-from-electric-shock-while-installing-decorative-lights-firozabad-news-c-169-1-sagr1029-190182-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: झालर लगाते समय करंट लगने से आठ वर्षीय बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: झालर लगाते समय करंट लगने से आठ वर्षीय बालक की मौत
Sat, 07 Nov 2026 05:41 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 07 Nov 2026 05:41 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
दिवाली की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, झोपड़ी को सजा रहा था कान्हा
संवाद न्यूज एजेंसी
जसराना (फिरोजाबाद)। दिवाली की खुशियां एक परिवार के लिए मातम में बदल गईं। कस्बा पाढ़म में शनिवार सुबह गाड़ी और झोपड़ी को बिजली की झालरों से सजा रहे आठ वर्षीय बालक की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का पोस्टमार्टम कराए बगैर अंतिम संस्कार कर दिया।
घुमंतू जाति से ताल्लुक रखने वाले धर्मपाल अपने परिवार के साथ कस्बा पाढ़म में गाड़ी के पास झोपड़ी बनाकर रहते हैं। शनिवार सुबह उनका आठ वर्षीय पुत्र कान्हा दिवाली के अवसर पर अपनी गाड़ी और झोपड़ी को सजाने के लिए बिजली की झालर लगा रहा था। इसी दौरान अचानक वह बिजली के करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से बालक बेसुध होकर गिर पड़ा।
बालक को जमीन पर गिरा देख परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में परिजन उसे उपचार के लिए चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। पर्व की तैयारी कर रहा परिवार पलभर में गहरे दुख में डूब गया। परिजनों ने गमगीन माहौल में बालक का अंतिम संस्कार कर दिया।