{"_id":"641ef4f8530032c4a30b45d5","slug":"eight-people-injured-in-fighting-in-different-villages-firozabad-news-c-25-1-102521-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: अलग-अलग गांवों में मारपीट में आठ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: अलग-अलग गांवों में मारपीट में आठ लोग घायल
Sat, 25 Mar 2023 06:49 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 25 Mar 2023 06:49 PM IST
विज्ञापन
अलग-अलग गांवों में मारपीट में आठ लोग घायल
जसराना। जसराना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में हुई मारपीट में आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का डाक्टरी परीक्षण कराने के साथ ही तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। हालत गंभीर होने पर एक महिला को रेफर किया गया है।
थाना जसराना के गांव नगला देशी में जयवीर सिंह अपने घर के बाहर बैठा हुआ था। इसी दौरान सामने रहने वाले देवेंद्र पक्ष ने विरोध किया तो दोनों पक्षों में जमकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान लाठी डंडे चलने से एक पक्ष से जयवीर सिंह जबकि दूसरे पक्ष से लवली, धर्वेंद्र, देवेंद्र, संजू घायल हो गए। घायलावस्था में कोतवाली पहुंचे घायलों का पुलिस ने डाक्टरी परीक्षण जसराना के सामुदायिक स्वास्थय केंद्र में कराया है। जहां हालत गंभीर होने पर लवली को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
वहीं रास्ता निकलने को लेकर थाना जसराना के गांव नगला जाट में दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान हुई मारपीट में मनोज, अर्जुन, ऊषा को चोट लग गई। पुलिस ने डाक्टरी परीक्षण कराया है। थाना प्रभारी सचिन कुमार ने मारपीट की घटनाओं में घायलों का डाक्टरी परीक्षण कराने के साथ मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद