{"_id":"61b243948e985966f7693b02","slug":"eight-animals-recovered-two-accused-arrested-firozabad-news-agr5173633129","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ पशु बरामद, दो आरोपी किए गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ पशु बरामद, दो आरोपी किए गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ पशु बरामद, दो आरोपी किए गिरफ्तार
मक्खनपुर। मक्खनपुर थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से दो भैंस और छह पड्डे (भैसों के बच्चे) बरामद किए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मक्खनपुर थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह ने बताया कि वह पुलिस बल के साथ बिल्टीगढ़ चौराहा के समीप बुधवार रात चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर से सूचना मिली कि एक डीसीएम में भैंस और पड्डे लादकर कटान के लिए ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने शिकोहाबाद की ओर से आने वाले वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इस बीच पुलिस ने डीसीएम को रोक लिया। पुलिस ने वाहन सवार बब्बू निवासी कोटला थाना सिटी कोतवाली धौलपुर व शाहरुख निवासी धौर्रा जिला मुरैना से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि वह पशुओं को मुरैना से आगरा लेकर जा रहे हैं। पशुओं के संबंध में दोनों आरोपी कोई कागज आदि नहीं दिखा सके। दोनों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। थानाध्यक्ष मक्खनपुर महेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा।