फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Eid-ul-AJha prayers were filled with joy,

खुशियों-दुआओं से सराबोर हुई ईद-उल-अजहा

Fri, 25 Sep 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 25 Sep 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
Eid-ul-AJha prayers were filled with joy,
 ईद-उल-अजहा पर्व पुलिस-प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्थाओं के बीच मनाया गया। ईदगाह के साथ शहर की प्रमुख मस्जिदों में नमाज अदा कर मुल्क में अमनचैन की दुआ की गई। वहीं मीना हादसे में मारे गए सैकड़ों लोगों के प्रति गम का इजहार करते हुए सभी से बकरीद को सादगी से मनाने का आह्वान किया। अल्लाह का हुक्म मानते हुए घरों पर कुर्बानी की गई। एक-दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद दी गई।
विज्ञापन

 पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम की ओर से शहर की साफ सफाई के साथ ईदगाह के बाहर रंगोली सजाई गई। साथ ही ईदगाह में कोई असामाजिक तत्व प्रवेश नहीं कर पाए, इस लिहाज से सुरक्षा की दृष्टि से मेटल डिटेक्टरों को लगाया गया। सुबह सात बजे से ईदगाह में नमाजियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। सुरक्षा व्यवस्था की कमान पुलिस के साथ खाकसार संभाले हुए थे। ईदगाह से तकरीर में मोहम्मद सफी कासमी ने कहा इस्लाम कभी भी दहशतगर्दी की हिमायत नहीं करता। वह अमन, भाईचारे के साथ रहने की सीख देता है। उन्होंने मीना में भगदड़ में भी मारे गए लोगों के प्रति गम का इजहार करने का आह्वान के साथ ईद उल जुहा का त्योहार सादगी से मनाने का भी आह्वान किया। प्रशासन द्वारा लगाए कैंप में डीएम विजय किरन आनंद, एसपी पीयूष श्रीवास्तव, नगर आयुक्त रामौतार रमन, नगर मजिस्ट्रेट रवींद्र सिंह, एसडीएम सदर डा. पंकज वर्मा, सीओ सिटी राजेश चौधरी, श्याम सिंह यादव के साथ ही पुलिस और प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

शहर के सदर बाजार स्थित जामा मस्जिद में तकरीर करते हुए शहर मुफ्ती अब्दुल अलीम ईसा ने कहा कि हमें एक दूसरे के प्रति भाईचारा, अच्छा व्यवहार करना चाहिए। कुर्बानी अल्लाह ताला का हुक्म मानते हुए करें। नमाज हाफिज मोहम्मद शम्सी ने अदा कराई। कटरा पठानान स्थित शाही मस्जिद में नमाज हाफिज मोहम्मद आरिफ ने अदा कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन



ईदगाह कमेटी के सचिव ने जताया आभार
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। ईदगाह कमेटी सचिव इसरार अहमद ने ईद-उल-अजहा पर चाक चौबंद व्यवस्था करने के लिए डीएम, एसपी, नगर निगम, बिजली विभाग और शहर के प्रमुख राजनैतिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रति आभार व्यक्त किया।


नमाज के दौरान घुसा आवारा जानवर
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। ईद-उल-अजहा की नमाज के दौरान नमाजी उस समय चौंक गए, जब नमाज समाप्त होने के करीब गांधी पार्क चौराहे के समीप आवारा जानवर (श्वान) प्रवेश कर गया। जानवर के घुसते ही कई नमाजी उठकर खड़े हो गए। हालांकि उस वक्त तो नमाज हो चुकी थी। ईदगाह कमेटी के सचिव इसरार अहमद ने कहा कि निगम के लापरवाह स्टाफ के कारण आवारा जानवर प्रवेश करते हैं।

खाकसारों ने संभाली सुरक्षा की कमान
ईदगाह के पास व्यवस्थाओं को संभालने में पुलिस प्रशासन के साथ खाकसारों का सहयोग रहा। हनीफ खाकसार एवं जहीर खाकसार के नेतृत्व में टीम व्यवस्था बनाती दिखाई दी।  

डा. दिलीप यादव से गले मिले अजीम भाई
नमाज के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष अजीम भाई रौ में दिखे। सपा जिलाध्यक्ष डा. दिलीप यादव से गिले शिकवे छोड़कर गले मिले। पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव ने भी गले मिलकर अजीम भाई को ईद की बधाई दी। उन्हें ईद उल अजहा की मुबारक बाद दी और सेवई पर आने का निमंत्रण दिया। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चंद्र चंचल और डा. दिलीप यादव ने सदर विधायक मनीष असीजा से भी गले मिलकर ईद की बधाई दी।


ईदगाह के बाहर दिखी कौमी एकता की मिसाल
विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने लगाए कैंप
अमर उजाला ब्यूरो
फीरोजाबाद। ईद-उल-अजहा पर ईदगाह प्रांगण के बाहर कौमी एकता की मिसाल नजर आई। राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने कैंप लगाकर एक दूसरे के गले मिल ईद की मुबारकबाद दी।
सपा के कैंप में जिलाध्यक्ष डा. दिलीप यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चंद्र चंचल, सपा जिला उपाध्यक्ष शमशाद बाबा, महानगर अध्यक्ष हाशिम मंसूरी, पूर्व विधायक अजीम भाई, योगेश गर्ग, हिकमत उल्ला खां, हाशिम मंसूरी, पूर्व सभासद मुकेश वाल्मीकि, पिंकी यादव आदि मौजूद थे। वहीं बसपा के कैंप में जोन कोआर्डिनेटर हेमंत प्रताप सिंह, डा. ज्ञान सिंह, जिलाध्यक्ष चौधरी सालिग सिंह, विश्वदीप सिंह, राष्ट्रदीप सिंह, खालिद नसीर, आसिफ नसीर, वीरी सिंह आनंद, लोकेश कुमार, शकील अहमद, सुरेशचंद्र सगर तथा अन्य पदाधिकारी शामिल थे।  भाजपा कैंप में नगर विधायक मनीष असीजा, महानगर अध्यक्ष अनिल भारद्वाज, प्रकाश भारद्वाज, प्रमोद राजपूत, सत्यवीर गुप्ता, केडी जाटव, किशोर अग्रवाल शामिल थे। कांग्रेस के कैंप में जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी, महानगर अध्यक्ष गुलाम जिलानी, पूर्व विधायक गुलाम नवी एडवोकेट, प्रभाकर गुप्ता, हाजी नसीर अहमद, जावेद अहमद, नुरुलहुदा लाला राइन, धर्म सिंह यादव एडवोकेट, उमाकांत पचौरी एडवोकेट, पीके पाराशर, सतीशचंद्र अग्रवाल नेताजी, विद्याराम राजौरिया, केशव देव, प्रकाश निधि गर्ग, शफात खान राजू, वकार अहमद आदि मौजूद थे। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के रज्जोदेवी, भूरी सिंह यादव के साथ ही अन्य पदाधिकारी थे। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महानगर अध्यक्ष महेश पूरन व महामंत्री अमित गुप्ता, असलम परवेज, मैराज आजम आदि शामिल थे। अंतर्राष्ट्रीय न्यायायिक मानवाधिकार संगठन के आगरा के मंडल अध्यक्ष अमित गुप्ता ने ईद अल अजहा के मौके पर नगर वासियों को शुभकामनाएं दीं। केके जाटव, सिकंदर शाह, नफीस अली, अरशद खान, बंटी सिंह, डा.होतीलाल, सौरभ अग्रवाल, तौहीद कुरैशी आदि शामिल थे। पीस पार्टी के जिलाध्यक्ष मोहम्मद वसीमउद्दीन अंसारी एडवोकेट, मोहम्मद इमरान, मो. आसिफ, जावेद, नफीस, अंजुमन इत्तेहादुल अकवाम के नसरुल्ला खां, जहीर खान, अजीजुर रहमान,अब्दुल हामिद खां, इखलाख खान आदि ने गले मिलकर मुबारकबाद दी।


बकरीद पर मांगी अमन की दुआ
जसराना (ब्यूरो)। बकरीद पर कस्बा एवं ग्रामीण क्षेत्र के सैकड़ों मुसलिम भाईयों ने ईदगाह के साथ मस्जिदों में नमाज अदा कर देश में अमन और चैन की दुआ मांगी। जसराना विधायक रामवीर सिंह यादव ने जसराना के साथ मुस्तफाबाद, फरिहा, पाढ़म, एका पहुंचकर ईद की मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि ईद सांप्रदायिक सद्भाव एवं सौहार्द का प्रतीक है। सयुस के अंशुल विक्रम सिंह ने भी ईद पर गले मिलकर शुभकामनाएं दी। नगर पंचायत अध्यक्ष राघवेंद्र ने सफाई और अन्य व्यवस्थाएं की।  तहसीलदार पंकज वर्मा, क्षेत्राधिकारी शमशेर सिंह, पूर्व चैयरमेन राजकुमार यादव, शिवराज सिंह यादव, पूर्व नगर अध्यक्ष सलीम राईन, सपा नगर अध्यक्ष जमालुद्दीन कुरैशी, व्यापारी नेता सुरेश गुप्ता, केपी सिंह, विनय दिवाकर, पारस जैन, वारिस सिद्दीकी, नसीम राईन, हनीफ अहमद, हफीज मुनीम जी, आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed