{"_id":"5f25addd8ebc3e63b42d9240","slug":"eid-ul-ajha-celebration-firozabad-firozabad-news-agr453104531","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के बीच मनाई ईद, घरों पर ही नमाज के बाद दी वकुर्बानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन के बीच मनाई ईद, घरों पर ही नमाज के बाद दी वकुर्बानी
विज्ञापन
कटरा मोहल्ला स्थित अपने आवास पर नमाज अदा करते परिवार के लोग
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। वीकेंड लॉकडाउन के बीच शनिवार को कुर्बानी का त्योहार ईद-उल-अजहा मनाया गया। ईदगाह जाने वाले रास्ते प्रशासन ने पूरी तरह से सील कर दिए थे। ईदगाह पर नमाज नहीं हुई। जामा मस्जिद और शाही मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों में पांच-पांच लोगों ने ही नमाज अदा की। यह पहला मौका था कि जब बकरीद पर लोगों ने घरों में ही नमाज अदा की। नमाज के बाद घरों पर ही लोगों ने कुर्बानी दी।
ईद-उल-अजहा (बकरीद) को ध्यान में रखते हुए शनिवार सुबह से पुलिस फोर्स सक्रिय थी। ईदगाह के सभी रास्ते बंद कर दिए थे। घरों पर ही नमाज अदा की। नमाज के बाद अल्लाह का हुक्म मानते हुए कुर्बानी की गई। इसके बाद तीन हिस्से करके उसका वितरण किया। सदर बाजार स्थित जामा मस्जिद में पेश इमाम अशरफ अलीम ने पांच लोगों के साथ नमाज अदा की। नाले की पुलिया स्थित मस्जिद मेवा फरोशां में मौलाना मोहम्मद शफी कासमी ने नमाज अदा की। शीशग्रान स्थित बड़ी मस्जिद, आगाशाही मस्जिद और पुलिया स्थित मस्जिद पर नमाज अदा की गई। इसके बाद लोगों ने गले मिलने के बजाय दूर से ही ईद की मुबारकबाद दी। बच्चों ने भी गले मिल कर ईद मनाई।
बाजार में सक्रिय रहे अधिकारी
एसएसपी सचिंद्र पटेल, एसपी सिटी मुकेशचंद्र मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज सिंह, सीओ सिटी डॉ. अरुण कुमार सिंह पुलिस बल के साथ सक्रिय रहे। सुभाष तिराहे पर एसएसपी सचिंद्र पटेल ने बिना वजह घूमने वाले युवाओं के वाहनों के चालान काटे गए।
विज्ञापन
नगर आयुक्त ने परखी सफाई व्यवस्था
नगर आयुक्त विजय सिंह ने शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में जाकर सफाई व्यवस्था देखी। खासतौर से मस्जिदों के आस-पास साफ सफाई के साथ चूने का छिड़काव किया गया है कि नहीं यह देखा।
सोशल मीडिया पर मनाई ईद
कोरोना संक्रमण के चलते युवाओं ने सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया। व्हाट्सएप, फेसबुक आदि के माध्यम से एक-दूसरे को ईद मुबारकबाद दी। वीडियो कालिंग करके ईद की बधाई दी।