फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Eid al-Adha is celebrated today, prayers will be held at all major places of worship including the Idgah and Jama Masjid.

Firozabad News: ईद-उल-अजहा आज, ईदगाह और जामा मस्जिद समेत सभी प्रमुख इबादतगाहों में होगी नमाज

Wed, 27 May 2026 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 27 May 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Eid al-Adha is celebrated today, prayers will be held at all major places of worship including the Idgah and Jama Masjid.
फिरोजाबाद। ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व बृहस्पतिवार को पूरे अकीदत और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। त्योहार पर मुस्लिम बहुल क्षेत्रों और घरों में बुधवार देर रात तक तैयारियां चलती रहीं। बाजारों में भी खरीदारी को लेकर खासी रौनक देखी गई। शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अमले ने कमर कस ली है। शहर की ऐतिहासिक ईदगाह समेत सभी मस्जिदों में नमाज की सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं।
विज्ञापन


प्रशासन ने स्पष्ट हिदायत दी है कि सभी लोग शासन द्वारा जारी गाइडलाइंस का कड़ाई से पालन करते हुए ही नमाज अदा करें और त्योहार मनाएं। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर शहर के प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थानों और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके साथ ही कुर्बानी के लिए भी स्थान पहले से ही चिन्हित कर दिए गए हैं, ताकि कहीं भी सार्वजनिक रूप से असुविधा न हो।
विज्ञापन





बाजारों में देर रात तक रही रौनक

बकरीद की पूर्व संध्या पर बुधवार को शहर के बाजारों में पैर रखने की जगह नहीं थी। घरों में आने वाले मेहमानों के स्वागत के लिए लोग ड्राई फ्रूट्स, सेवइयां और मिष्ठान की दुकानों पर खरीदारी करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन







प्रमुख स्थलों पर नमाज का निर्धारित समय

ईदगाह (गांधी पार्क के पास): सुबह 7:15 बजे

जामा मस्जिद (सदर बाजार): सुबह 7:30 बजे

शाही मस्जिद (कटरा पठानान): सुबह 7:45 बजे



नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीमें तैनात

भीषण गर्मी के मौसम को देखते हुए प्रशासन ने नमाज स्थलों पर विशेष इंतजाम किए हैं। नगर निगम की टीमों द्वारा ईदगाह और प्रमुख मस्जिदों के आसपास देर रात तक विशेष साफ-सफाई और चूने का छिड़काव किया गया। नमाजियों को धूप से बचाने के लिए टेंट लगाए गए हैं। इसके साथ ही आपात स्थिति या गर्मी के कारण किसी की तबीयत बिगड़ने पर तत्काल इलाज मुहैया कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग की विशेष मेडिकल टीमों को एंबुलेंस के साथ मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed