फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   education,teacher,bsa,salary

सत्यापन के फेर में फंसा 610 शिक्षकों का वेतन

Fri, 12 Mar 2021 06:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 06:37 PM IST
विज्ञापन
education,teacher,bsa,salary
फिरोजाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग में नवनियुक्त 610 शिक्षकों का वेतन सत्यापन के फेर में अटक गया है। इन शिक्षकों की नियुक्ति अक्तूबर 2020 में परिषदीय विद्यालयों में तैनाती हुई थी। गैर जनपदों के होने के नाते खर्चा चलाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग में 69 हजार शिक्षक भर्ती दो चरणाें में हुई थी। पहले चरण में चयनित 342 शिक्षकों को 28 और 29 अक्तूबर को नियुक्ति मिल गई थी। वहीं, दूसरे चरण में चयनित 268 शिक्षकों की नियुक्ति 28 जनवरी को हुई थी। पहले चरण में चयनित हुए शिक्षकों को छह माह बीतने के बाद भी अभी तक वेतन नहीं मिला है। शिक्षक वेतन की जानकारी लेने के लिए कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

विभाग का कहना है कि हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, बीटीसी, टेट, सुपर टेट सभी का सत्यापन आने के बाद वेतन लगाया जाएगा। विभाग ने कईयों के ऑनलाइन सत्यापन कर लिए हैं। जिन शिक्षकों का ऑनलाइन सत्यापन संभव नहीं हैं, उनकी अंकतालिकाओं को सत्यापन के लिए बोर्ड और यूनिवर्सिटी भेजा गया है। शिक्षक संगठन भी वेतन लगवाने के लिए बीएसए को ज्ञापन दे चुके हैं। बीएसए अरविंद पाठक का कहना है कि 57 शिक्षकों का सत्यापन कर वेतन जारी करने के आदेश कर दिए हैं। लेखा विभाग जल्द ही वेतन जारी कर देगा। शेष शिक्षकों का वेतन सत्यापन आने के बाद जल्द जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed