फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   education news,up board exam,up board exam 2021,up board student,cbse student,exam tension,firozabad student,exam after locldown,education in pandemic,education in corona pandemic

लॉकडाउन में स्कूल रहे बंद, परीक्षा आने पर लग रहा है डर

Sat, 06 Mar 2021 08:10 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 08:10 PM IST
विज्ञापन
education news,up board exam,up board exam 2021,up board student,cbse student,exam tension,firozabad student,exam after locldown,education in pandemic,education in corona pandemic
फिरोजाबाद। लॉकडाउन और कोरोना काल के बाद परीक्षाओं को लेकर छात्रों में तनाव को देखने को मिल रहा है। यूपी बोर्ड और सीबीएसई की परीक्षाएं भी नजदीक आ रही हैं। शिक्षण संस्थान विद्यार्थियों के इस तनाव को कम करने के लिए मनोचिकित्सकों का सहारा ले रहे है। जिला अस्पताल में लगने वाली मनोचिकित्सा विभाग की ओपीडी में 60 से 70 मरीज आते हैं। उनमें परीक्षार्थियों की संख्या करीब 20 से 25 हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन से स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों के बंद होने के चलते पढ़ाई बाधित रही है। हालांकि ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर दिया गया, लेकिन ऑनलाइन कक्षाओं में विद्यार्थी पढ़ाई के उस स्तर को प्राप्त नहीं कर पाए। इस कारण विद्यार्थियों के दिमाग पर परीक्षाओं का बोझ बढ़ गया है। इसके कारण वे मानसिक तनाव लेने लगे हैं। इस मानसिक तनाव को कम करने के लिए शिक्षण संस्थान मनोविज्ञान के चिकित्सकों का सहारा ले रहे है।
विज्ञापन

लगातार विद्यार्थियों को कर रहे है जागरुक -
जिला अस्पताल के मनोचिकित्सक डॉ. मोहित शाहिनी ने बताया कि विद्यार्थियों में परीक्षाओं को लेकर तनाव बढ़ रहा है। तनाव को दूर करने के टिप्स दिए। वहीं मानसिक बीमारियों के बारे में भी जानकारी दी। आराम से परीक्षा दे सकें इसलिए काउंसलिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह हैं सुझाव
- प्रत्येक दिन पढ़ाई करें।
- अभ्यास करने के लिए एक चार्ट बना लें।
- प्रत्येक दिन पढ़ाई के समय का प्रबंधन करें।
- तनाव को दूर करने के लिए मेडिटेशन करें।
- प्रबंधन करते हुए पर्याप्त नींद लें
- संतुलित भोजन करें।
- परिवार और दोस्तों के साथ भी समय बिताएं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed