फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   education

पॉलिटेक्निक कॉलेज में काउंसलिंग प्रक्रिया होगी ऑनलाइन

Fri, 18 Sep 2020 12:12 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
education
फिरोजाबाद। पॉलिटेक्निक संस्थानों में दाखिले के लिए 30 सितंबर से शुरू होने वाली काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। अभी तक ऑनलाइन के सिर्फ तीन चरण होते थे।
विज्ञापन

पॉलीटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए परीक्षा हो चुकी है। दो हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इसका परिणाम 28 सितंबर को जारी कर दिया जाएगा। उसके बाद 30 सितंबर से काउंसलिंग शुरू हो जाएगी। नोडल अधिकारी एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज टूंडला के प्रधानाचार्य अशरफ अली ने बताया कि काउंसलिंग की प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। काउंसलिंग में शामिल होने के लिए सबसे पहले पंजीकरण कराना होगा। इसके लिए 250 रुपये शुल्क अभ्यर्थी को देना होगा।
विज्ञापन

सीट पक्की होने पर जमा करनी होगी पूरी फीस
अभी तक सीट पक्की करने के लिए अभ्यर्थियों से तीन हजार रुपये जमा कराए जाते थे। इस बार ऐसा नहीं होगा। अगर अभ्यर्थी सीट से संतुष्ट है तो उसे फ्रीज विकल्प चुनना होगा। इसके बाद शासन की ओर से तय पूरी फीस जमा करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये होंगे प्रमुख बदलाव
- सात से आठ चरणों में काउंसिलिंग प्रक्रिया होगी।
- स्पॉट और केंद्रीयकृत काउंसलिंग भी ऑनलाइन होगी।
- तीन चरणों तक अनेक विकल्प के अवसर, फिर तय होगी सीमा।
- काउंसलिंग में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों का जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र नया हो, जो कि इंटरनेट से सत्यापित हो।
- संस्थानों में होगा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों का कोटा।
बीए तथा बीकॉम प्रथम वर्ष की काउंसलिग आज से
फिरोजाबाद। एसआरके पीजी कालेज के प्राचार्य डा. प्रभाष्कर राय की सूचनानुसार बीए प्रथम वर्ष एवं बीकॉम प्रथम वर्ष की प्रवेश सूची कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी है। बीए प्रथम व बीकॉम प्रथम वर्ष की प्रवेश सूची में चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 18 से 22 सिंतबर तक कालेज में होगी। बीए प्रथम वर्ष की काउंसलिंग मनोविज्ञान प्रयोगशाला तथा बीकॉम प्रथम वर्ष की काउंसलिंग लेखा एवं विधि विभाग में सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक होगी।
एसआरके कॉलेज में बीकॉम-बीए की पहली कटऑफ मेरिट जारी
फिरोजाबाद। कोरोना काल में महाविद्यालयों में दाखिला प्रक्रिया जोरो पर चल रही है। एसआरके महाविद्यालय में बीए और बीकॉम प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए मेरिट सूची जारी हो गई। 18 सितंबर से काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। मेरिट सूची नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है।

प्राचार्य डा. प्रभाष्कर राय के मुताबिक बीए प्रथम वर्ष में सामान्य वर्ग की कटऑफ मेरिट 102.05 पर गई है। सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों की कटऑफ मेरिट 83.1 पर हुई हे। अन्य पिछड़ा वर्ग की कटऑफ 93.17 है। एससी वर्ग की कटऑफ 86 प्रतिशत है। इधर, बीकॉम प्रथम वर्ष में सामान्य वर्ग की कटऑफ मेरिट 109.6 है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए कटऑफ 99.34 है। पिछड़ा वर्ग की न्यूनतम मैरिट 95.34 है। एससी वर्ग की 71.67 प्रतिशत है। एक सीट पर दो विद्यार्थी दावेदारी कर रहे हैं। प्राचार्य प्रभाष्कर राय ने बताया कि काउंसलिंग ऑनलाइन नहीं कराई जा सकती हे। इसलिए विद्यार्थी मेरिट के आधार पर अपनी काउंसलिंग कराने के लिए आए। ऑनलाइन ही फीस जमा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed