{"_id":"5f3ac0e78ebc3e3cac553c66","slug":"education-firozabad-news-agr4552040133","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिषदीय स्कूलों में अब दो सप्ताह में होंगे यूनिट टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिषदीय स्कूलों में अब दो सप्ताह में होंगे यूनिट टेस्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। अब परिषदीय स्कूलों में टाइम एंड मोशन स्टडी के आधार पर पढ़ाई पर फोकस रहेगा। शिक्षकों को 15 मिनट पहले स्कूल पहुंचना होगा और छुट्टी के 30 मिनट बाद तक रुकना होगा। इस बीच अब वह पासबुक में एंट्री, ग्राम प्रधान से बातचीत, चेक पर हस्ताक्षर, एमडीएम संबंधित आवश्यकताओं के लिए परिसर से बाहर नहीं जा सकेंगे। यदि निरीक्षण के दौरान शिक्षक नहीं मिले तो उस दिन के वेतन की कटौती की जाएगी। शासन ने बेसिक शिक्षाधिकारी को इसके निर्देश जारी कर दिए हैं।
जनपद में 2167 परिषदीय स्कूलों में डेढ़ लाख से अधिक बच्चे पढ़ते हैं। अब उनकी पढ़ाई को और बेहतर बनाया जा रहा है। रोजाना कक्षावार एवं विषयवार प्रोजेक्ट एवं गृहकार्य बच्चों को दिया जाना अनिवार्य होगा। इसकी मॉनीटरिंग भी की जाएगी। बच्चों को पढ़ाने के साथ-साथ कैरियर काउंसलिंग भी की जाएगी। साथ ही उन्हें इंटरनेट, कंप्यूटर की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा। शिक्षण कार्य अवकाश स्वीकृत कराने या अन्य समस्याओं के लिए भी शिक्षक खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय नहीं जा सकेंगे। समस्याओं के लिए मानव संपदा पोर्टल पर आवेदन करना होगा। साथ ही टोल फ्री नंबर पर भी बताना होगा। प्रत्येक दो सप्ताह में बच्चों का यूनिट टेस्ट करने का मूल्यांकन किया जाएगा।