फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   education

बीएड प्रवेश परीक्षा में 1846 ने दी परीक्षा, 232 रहे अनुपस्थित

Sun, 09 Aug 2020 06:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
education
महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में बीएड प्रवेश परीक्षा के दौरान गेट पर चस्पा सूची में कक्ष संख्या देखत - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन रविवार को पांच केंद्रों पर दो पालियों में किया गया। परीक्षा सख्ती के साथ संपन्न कराई गई। कोरोना काल में पहली परीक्षा होने के कारण कॉलेजों के अंदर गाइडलाइन का पालन किया गया। हालांकि बाहरी क्षेत्र में परीक्षार्थियों की भीड़ लगी रही। परीक्षा में 2078 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 1846 ने परीक्षा दी। शेष 232 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सचलदल दल के अलावा नोडल अधिकारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट भी परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करते रहे। हालांकि कोई भी नकलची सामने नहीं आया।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही प्रवेश दिया गया। प्रवेश पत्र के साथ ही मास्क और सैनिटाइज की गेट पर जांच की। इसके बाद ही परीक्षार्थी को केंद्र में अंदर प्रवेश दिया गया। दाऊदयाल महाविद्यालय में परीक्षा सख्ती के साथ संपन्न कराई गई। प्राचार्य डॉ. विनीता गुप्ता के निर्देशन में परीक्षा का आयोजन किया गया। यहां प्रथम पाली में 475 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं 25 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सीएल जैन महाविद्यालय में 80 परीक्षार्थी परीक्षा छोड़ गए। 420 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। एमजी कॉलेज के ए ब्लाक में 419 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 81 अनुपस्थित रहे। दाऊदयाल इंटर कॉलेज में 464 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, 36 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। डीआईओएस रितु गोयल ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

परीक्षा से पूर्व उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां
फिरोजाबाद। परीक्षा होने से पूर्व परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र के बाहर खड़े थे। प्रत्येक केंद्र पर लगभग 500 परीक्षार्थी होने के कारण भीड़ रही। वहीं, महिलाओं के साथ उनके परिवार से एक व्यक्ति साथ आया था। इसलिए केंद्र के बाहर भीड़ रही। परीक्षा से पूर्व सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ीं। लोग झुंड बनाकर खड़े दिखे। इधर, कॉलेज के अंदर भी सामान को जमा करने वाले कक्ष के बाहर भी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed