{"_id":"5ee771a58ebc3e42f57da172","slug":"education-firozabad-news-agr446205877","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडल राजकीय कॉलेज से लिखी जाएगी ऑनलाइन शिक्षा की इबारत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉडल राजकीय कॉलेज से लिखी जाएगी ऑनलाइन शिक्षा की इबारत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। कोरोना काल में छात्र-छात्राओं की शिक्षा ऑनलाइन माध्यम पर टिक गई है। इसको बेहतर बनाने के लिए नया प्रयोग किया है। जिले में एक मॉडल कॉलेज बनाकर वहीं से शिक्षण सामग्री तैयार कर पूरे जिले के बच्चों को इसका लाभ दिलाया जाएगा। हर जिले में एक राजकीय कॉलेज बनाकर ऑनलाइन शिक्षा कराई जाएगी। एक ही कॉलेज में जिले के उत्कृष्ट शिक्षक आकर शिक्षण सामग्री तैयार कर ऑनलाइन ही बच्चों को उपलब्ध कराएंगे। यह सामग्री एक्सपर्ट एवं अधिकारी द्वारा परखी जाएंगी, तब साइट पर अपलोड होगी।
बीते दिनों वीडियो कांफ्रेंसिंग में निर्देशन के बाद डीआईओएस रितु गोयल ने राजकीय कॉलेज टूंडला को चयनित किया है। इसे मॉडल बनाकर वीडियो बनाने के लिए सैटअप लगाया जाएगा। टैक्नीकल एक्सपर्ट की मदद से वीडियो जल्द ही बनाना शुरू हो जाएगी। हर विषय के तीन एक्सपर्ट शिक्षक नियुक्त किए जाएंगे। एक्सपर्ट टीमें में एक कॉलेज के दो लोगों को शामिल नहीं किया जाएगा। एक्सपर्ट विषय सामग्री को डीआईओएस के पास भेजेंगे। यहां से पास होने के बाद वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। विषय संबंधित हर विद्यार्थी इसको पढ़ सकता है। हर विद्यालय के शिक्षक एक ही कॉलेज में आकर शिक्षण सामग्री तैयार करेंगे। जिससे विषय सामग्री की निगरानी विधिवत हो सकेगी। जुलाई से इसकी शुरुआत कर दी जाएगी।