{"_id":"5ec11f918ebc3e902626fe03","slug":"education-firozabad-news-agr442183739","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख 96 हजार बच्चों के लिए हुआ किताबों का वर्क ऑर्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक लाख 96 हजार बच्चों के लिए हुआ किताबों का वर्क ऑर्डर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। नए सत्र के मद्देनजर बेसिक शिक्षा विभाग ने परिषदीय स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों के लिए किताबों का वर्कऑर्डर कर दिया है। जुलाई से खुलने वाले स्कूलों में छात्र-छात्राएं नई किताबों से पढ़ाई कर सकेंगे। शैक्षिक सत्र 2019-20 में छात्र-छात्राएं बिना वार्षिक परीक्षाएं दिए शासन के आदेश पर अगली कक्षाओं में पहुंच गए। लॉकडाउन के कारण नया सत्र भी प्रभावित हो रहा है।
लॉकडाउन के बाद जुलाई में नए सत्र को ध्यान में रखकर बेसिक शिक्षा विभाग ने किताबों का ऑर्डर शासन द्वारा चयनित मुद्रक कंपनियों को दे दिया है। करीब 15 प्रकाशक कंपनियों को एक लाख 96 लाख पुस्तकों का ऑर्डर दिया गया है। कंपनियों ने जुलाई से पूर्व किताबें उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया है। बीएसए डॉ. अरविंद पाठक का कहना है कि एक लाख 96 हजार किताबों का वर्क ऑर्डर जारी किया गया है। अप्रैल माह में किताबें आ जानी चाहिए थी लेकिन लॉकडाउन के कारण सभी चीजें प्रभावित हैं। ऐसे में देरी हुई है। हालांकि कक्षाओं के संचालन से पूर्व किताबें मिल जाएंगी।