फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   education

बार कोड खोलेगा नकली परीक्षार्थी की पोल

Fri, 07 Feb 2020 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
education
फिरोजाबाद। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए ऑनलाइन मॉनिटरिंग शुरू की है। इसी के तहत प्रवेश पत्र को बार कोड से लैस किया गया है। जिसे स्कैन करते ही परीक्षार्थी का पूरा ब्योरा सामने होगा। अब परीक्षा में कोई फर्जी छात्र शामिल नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन

18 फरवरी से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षा में 91 केंद्रों पर 80 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल होंगे। सभी स्कूलों में प्रवेश पत्र का वितरण किया जा रहा है। लेकिन इस बार प्रवेश पत्र में परीक्षार्थियों के फोटो के नीचे एक बार कोड बनाया गया है। इसमें परीक्षार्थी का फोटो, नाम, अनुक्रमांक, कॉलेज, परीक्षा केंद्र के साथ पंजीकरण संख्या, जनपद व कॉलेज कोड दर्ज होगा। परीक्षा के दौरान संदेह होने पर सचल दल इसी बार कोड को स्कैन करेगा। प्रवेश पत्र में ब्योरा और उपस्थित परीक्षार्थी में अंतर मिलने पर संदिग्ध छात्र पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

हर पन्ने पर होगा बार कोड
उत्तर पुस्तिकाओं के पन्नो की अदला-बदली रोकने के लिए बोर्ड ने बार कोड वाली कापियां जारी की हैं। इसके हर पन्ने पर कोड अंकित है। पन्ने बदलने पर कोडिंग से गड़बड़ी का पता चल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नकल रोकने के पूरे इंतजाम किए जा चुके हैं। परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जा रही है तो बार कोड वाली कापियां और प्रवेशपत्र जारी किए गए हैं। इसकी स्कैनिंग में संदिग्ध छात्र को पकड़ा जाएगा। - रितु गोयल, डीआईओएस।

कंट्रोल रूम का संचालन शुरू
डीआईओएस कार्यालय पर बने कंट्रोल रूम का संचालन शुरू कर दिया है। शिफ्टवार ऑपरेटर की तैनाती की गई है। 10 स्क्रीन लगाई गई हैं। एक स्क्रीन पर 10 से 11 परीक्षा केंद्र दिखेंगे। उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने ऑनलाइन परीक्षा केंद्र लखनऊ से चेक किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed