फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   education

39 विद्यालयों में नहीं की बोर्ड परीक्षा फार्म भरने की शुरुआत

Tue, 03 Sep 2019 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
education
फिरोजाबाद। यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के आनलाइन फार्म भरने की अंतिम तिथि पांच अगस्त है। मगर अभी तक 39 विद्यालयों ने फार्म भरना शुरू नहीं हुए हैं। यह लापरवाही छात्रों के भविष्य पर भारी पड़ सकती है। डीआईओएस ने लापरवाही बरतने वाले कालेजों को नोटिस जारी किए हैं। मंगलवार को डीआईओएस कार्यालय से प्रधानाचार्यों को फोन कराए गए।
विज्ञापन

एक बार बोर्ड परीक्षा फार्म की अंतिम तिथि बढ़ाई जा चुकी हैं। बोर्ड ने अंतिम मौका देते हुए कालेज के प्रधानाचार्यों को सभी छात्रों के बोर्ड परीक्षा फार्म भरवाने के निर्देश दिए गए। डीआईओएस ने वेबसाइट पर जांच की तो 39 विद्यालयों ने अभी तक शुरुआत ही नहीं की है। जबकि कई ऐसे विद्यालय हैं, जिनमें अभी भी बोर्ड परीक्षा फार्म पूरे नहीं भरे जा सके हैं। ऐसे कालेज संचालकों एवं प्रधानाचार्यों को बोर्ड परीक्षा फार्म न भरे जाने पर जिम्मेदार ठहराया है। डीआईओएस रितु गोयल ने कहा कि अगर फार्म समय से नहीं भरे जाते हैं तो प्रधानाचार्य एवं कालेज संचालक व्यक्तिगत जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों बनाने का कार्य शुरु
फिरोजाबाद। परीक्षा कार्यक्रम घोषित करने के बाद यूपी बोर्ड ने परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरु कर दी है। बोर्ड ने डीआईओएस को आदेश दिए हैं कि समय रहते सभी कालेजों का निरीक्षण कर लिया जाए। विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी। डीआईओएस रितु गोयल ने सभी प्रधानाचार्या को निर्देशित किया है कि वह अपने विद्यालय में मौजूद सुविधाओं की जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध करा दें। साथ ही विद्यालय की दूरी निर्धारण के लिए मैपिंग होनी है। इसलिए एप डाउनलोड़ कर पिछली साल की तरह इस बार भी दूरी निर्धारण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed