फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   education

पहले किया बर्खास्त, अब ज्वाइन कराने के आदेश

Sun, 01 Sep 2019 11:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
education
फिरोजाबाद। फर्जीवाड़ा कर नौकरी हासिल करने वाले शिक्षकों को राहत मिल गई है। बेसिक शिक्षा विभाग का शुरुआत से दिया जा रहा संरक्षण सही साबित हुआ। बीएसए ने हाईकोर्ट के आदेश को आधार मानकर उनको फिर से स्कूल ज्वाइन कराने के लिए खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देशित कर दिया है। अन्यथा कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

करीब तीन साल से एसआईटी सूची का शोर मच रहा था कि फर्जी शिक्षकों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। एसआईटी ने 157 फर्जी शिक्षकों की सूची जनपद को भेजी थी। इसमें सत्र 2004-05 में डॉ. बीआर आंबेडकर विवि से टेंपर्ड एवं फर्जी अंकतालिका लगाने वाले शिक्षक के नाम शामिल थे। लंबे समय के बाद 157 शिक्षकों में सिर्फ 22 को बर्खास्त किया था। बीईओ को एफआईआर कराने के आदेश दिए थे, साथ ही वित्त लेखा विभाग को उनकी रिकवरी का आदेश जारी करने के लिए कहा। मगर किसी के खिलाफ एबीएसए ने एफआईआर दर्ज नहीं कराई, न ही कोई रिकवरी का आदेश जारी हुआ है। विभाग ने शिक्षकों को हाईकोर्ट जाने का पूरा मौका दिया। इसके बाद हाईकोर्ट ने आदेश पर स्टे लगा दिया।
विज्ञापन

बीएसए ने अरविंद पाठक ने बर्खास्त हुए 22 शिक्षकों को पुन: ज्वाइन कराने के लिए आदेश सभी खंड शिक्षाधिकारियों को दे दिए हैं। इसी सप्ताह से बर्खास्त शिक्षक पुन: ड्यूटी ज्वाइन कर लेंगे। ज्वाइन कराने के लिए आदेश तो पूर्व में भी जारी किया गया, कई एबीएसए फर्जी घोषित हो चुके शिक्षकों को ज्वाइन करने में हिचकिचाते रहे। इसके बाद फिर बीएसए ने चेतावनी दी है। बीएसए अरविंद पाठक का कहना है कि 22 शिक्षक बर्खास्त हुए थे। कोर्ट ने राहत दे दी है। इसलिए उनकों ज्वाइन कराने के आदेश दिए हैं। अन्यथा कोर्ट की अवमानना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य फर्जी शिक्षकों ने भी ली चैन की सांस
फिरोजाबाद। एसआईटी सूची में शामिल अन्य शिक्षक अब पूरी तरह चैन में हैं। क्योंकि उनसे पूर्व बर्खास्त हुए शिक्षकों को फिर से ज्वाइनिंग कराने के आदेश हो गए हैं। ऐसे में फर्जी शिक्षकों को बाहर निकालने की सरकार की मंशा फिलहाल खोखली साबित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed