फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   education,examination,Website

170 विद्यालयों ने प्रयोगात्मक परीक्षाओं के अंक नहीं कराए अपलोड

Fri, 12 Mar 2021 07:19 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 07:19 PM IST
विज्ञापन
education,examination,Website
फिरोजाबाद। यूपी बोर्ड प्रयागराज से संबंधित विद्यालयों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। हाईस्कूल के आंतरिक मूल्यांकन व इंटरमीडिएट के खेल एवं शारीरिक शिक्षा विषय की प्रयोगात्मक परीक्षाओं के अंक बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड नहीं कराए गए हैं। प्रशासन स्तर पर हुई जांच में जनपद के 170 विद्यालयों की सुस्ती पकड़ी गई है। बोर्ड इन विद्यालयों की लापरवाही से हजारों छात्रों का रिजल्ट रोक सकता है। डीआईओएस ने लापरवाह विद्यालयों को नोटिस जारी कर चेतावनी दी है, साथ ही दी समयावधि से पहले प्रयोगात्मक परीक्षाओं के अंक वेबसाइट पर अपलोड कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्यों के माध्यम से परिषद की वेबसाइट पर नैतिक खेल एवं शारीरिक शिक्षा विषय की प्रयोगात्मक परीक्षाओं के अंक अपलोड किए जाते हैं। 11 मार्च तक 170 विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने वेबसाइट पर छात्रों के अंक अपलोड नहीं कराए हैं। परिषद ने लापरवाही करने वाले 170 विद्यालयों की सूची उपलब्ध कराई है। इस पर डीआईओएस ने संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी किया है, साथ ही आदेश दिए हैं कि 10वीं और 12वीं में अध्ययनरत छात्रों क ी प्रयोगात्मक परीक्षाओं के अंक अपलोड करा दें। अन्यथा की स्थिति में अनुत्तीर्ण माने जाएंगे। इसके साथ ही ऐसे विद्यालयों के प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- स्कूल प्रधानाचार्यों की लापरवाही पर नोटिस जारी किया गया है। इन स्कूल संचालकों ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाओं के अंक वेबसाइट पर अपलोड नहीं कराए हैं। यदि तय समयावधि में अंक अपलोड नहीं कराए तो इसका जिम्मेदार विद्यालय प्रबंधन होगा। - बालमुकुंद प्रसाद, डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed