फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   education,crime,primary school,teacher,bsa,suspend

पति-पत्नी एक स्कूल रजिस्टर पर दूसरे की लगाते थे हाजिरी, भाजपा नेता की शिकायत पर शिक्षक निलंबित

Sat, 13 Mar 2021 11:44 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
education,crime,primary school,teacher,bsa,suspend
फिरोजाबाद। शिक्षाधिकारियों की सांठगांठ से बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। प्राइमरी स्कूल नियामतपुर में प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत दंपती एक-दूसरे की जगह स्कूल रजिस्टर में हाजिरी लगाते थे। भाजपा नेता की शिकायत पर कराई गई जांच पर चार माह बाद आरोपी प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है जबकि जांच के दौरान अनुपस्थित मिली शिक्षिका पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

भाजपा जिला महामंत्री दीपक चौधरी ने ऊर्जा मंत्री और जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की थी कि आरोपी शिक्षक उमाशंकर ने शिक्षाधिकारियों से सांठगांठ करके गलत तरीके से प्राइमरी स्कूल नियामतपुर में तैनाती पा ली है। इसी विद्यालय में सहायक अध्यापक पद पर उमाशंकर की पत्नी भी तैनात है। पोर्टल पर शिकायत आने के बाद बीएसए ने टूंडला एबीएसए से जांच कराई। एबीएसए ने छह नवंबर को निरीक्षण किया तो सहायक अध्यापिका प्रेमलता अनुपस्थित पाई गई। जबकि रजिस्टर पर हस्ताक्षर थे।
विज्ञापन

कंपोजिट ग्रांट से निकाले गए धन के सापेक्ष क्रय किए खेल सामान का व्यय प्रमाणित नहीं हो सका। जो किताबें विद्यालय बच्चों को वितरित की जानी थीं, वो विद्यालय में रखी पाई गईं। बीएसए ने शिक्षक को निलंबित कर दिया है। डॉ. अरविंद पाठक ने बताया कि शिकायत आ रही थी कि दंपती एक-दूसरे की जगह हाजिरी लगाते हैं। इसलिए शिक्षक को निलंबित कर दिया है और टूंडला बीआरसी से संबद्ध कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक के इशारों पर नाचते रहे अधिकारी
शिक्षक उमाशंकर पहले टूंडला ब्लॉक के नियामतपुर में संबद्घ थे जबकि इनका मूल विद्यालय शिकोहाबाद ब्लॉक का उप्रावि आमरी था। अटैचमेंट पर चार साल तक रहे। शिकायत पर कुछ दिनों के लिए शिक्षक को मूल विद्यालय भेजा गया। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा समायोजन किए गए तो शिक्षक को खैरगढ़ ब्लॉक का स्कूल मिला। लेकिन शिक्षक को खैरगढ़ ब्लॉक का स्कूल पसंद नहीं आया।

बीएसए ने समायोजन निरस्त करने का दबाव बनाते हुए शिक्षक उमाशंकर को निलंबित कर दिया। इसके बाद ब्लॉक बदलकर टूंडला के प्राइमरी नियामतपुर में हेडमास्टर पद पर तैनाती दे दी। जिसमें उसकी पत्नी सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत थी। जूनियर विद्यालय में तैनाती होने के बाद भी शिक्षक को प्राइमरी स्कूल का हेडमास्टर बना दिया। दूसरी बार भी जांच के चार माह बाद शिक्षक को निलंबित किया। जबकि शिकायत में शिक्षक उमाशंकर की पत्नी भी दोषी पाई गई। उन पर कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed