फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   education,cbse board,corona adivisory,corona vaccination

सीबीएसई बोर्ड: परीक्षार्थियों की आई रोल नंबर लिस्ट, प्रैक्टिकल की तैयारी शुरु

Mon, 15 Mar 2021 06:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 06:37 PM IST
विज्ञापन
education,cbse board,corona adivisory,corona vaccination
फिरोजाबाद। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं। बोर्ड ने परीक्षार्थियों क ी रोल नंबर सूची का आवंटन कर दिया है। सूची बोर्ड से संबंधित विद्यालयों में पहुंच गई है। प्रयोगात्मक परीक्षा की तैयारियों में छात्र और विद्यालय प्रबंधन जुट गया है। बोर्ड ने चार मई से पूर्व प्रयोगात्मक परीक्षा कराने के आदेश हैं।
विज्ञापन

जनपद में सीबीएसई बोर्ड से संचालित स्कूलों की संख्या 48 है। इसमें कक्षा दसवीं और 12वीं के करीब पांच हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। सीबीएसई बोर्ड ने एक मार्च से प्रयोगात्मक परीक्षा कराने के निर्देश दिए थे। परीक्षार्थी और शिक्षक तैयारियों में जुट गए थे। लेकिन अंतिम समय तक रोल नंबर सूची न आने के कारण प्रयोगात्मक परीक्षा नहीं हो सकी थीं। ऐसे में छात्र तनाव में थे। अब रोल नंबर सूची को सीबीएसई बोर्ड ने भेज दिया है। कॉलेज अपने शेड्युल के अनुसार प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराएंगे।
विज्ञापन

25-25 छात्रों के बनेंगे बैच
सीबीएसई बोर्ड के जिला को-ओर्डिनेटर दिनेश शर्मा ने बताया कि सीबीएसई बोर्ड ने कोविड नियमों के तहत परीक्षा कराने के निर्देश दिए हैं। प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तैयारी पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि किन्हीं कारणों से यदि किसी परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा छूट जाती है तो बोर्ड ऐसे परीक्षार्थियों को एक मौका और दे सकता है। स्कूलों में रोल नंबर लिस्ट पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed