फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Echo Of Power and law and order issue in meeting of the Board of Traders

व्यापार मंडल की बैठक में गूंजा बिजली-कानून व्यवस्था का मुद्दा

Sat, 20 Aug 2016 12:40 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Sat, 20 Aug 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
Echo Of Power and law and order issue in meeting of the Board of Traders
व्यापार मंडल की बैठक में गूंजा बिजली-कानून व्यवस्था का मुद्दा - फोटो : Amar Ujala
स्टेशन रोड बाजार समिति गठित, राजू अध्यक्ष, वसीम महामंत्री बनें
विज्ञापन

निगम में एक हजार सफाई कर्मियों की हो भर्ती, ताकि सुधरे शहर की सफाई व्यवस्था
फीरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में बिजली एवं कानून व्यवस्था का मुद्दा उठा। व्यापारियों ने कहा शीघ्र सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। वहीं स्टेशन रोड बाजार समिति का गठन किया गया। अध्यक्ष राजू सलूजा, महामंत्री वसीम अनवर को बनाया गया।

व्यापार मंडल की बैठक महानगर अध्यक्ष रवींद्रलाल तिवारी की अध्यक्षता में स्टेशन रोड स्थित सलूजा रेस्टोरेंट में आहूत की गई। बैठक में स्टेशन रोड बाजार समिति के गठन पर मंथन किया गया। बाजार समिति अध्यक्ष राजू सलूजा, महामंत्री वसीम अनवर, कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता और संगठन मंत्री दीपक गुप्ता को बनाया । नई टीम का सभी ने जोशीला स्वागत किया। महानगर कोषाध्यक्ष रमेश चंद्र अग्रवाल ने कहा कि बिजली विभाग मेंटीनेंस के नाम पर अघोषित कटौती कर रहा है। इससे उद्योग धंधे चौपट हो रहे हैं। शिकायत के बावजूद सुधार नहीं किया जा रहा है। महिला संगठन की जिलाध्यक्ष शीलमाणि शर्मा ने कहा कि शहर में मां बहन एवं बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। लूटपाट की घटनाएं हो रही हैं। मंडल अध्यक्ष मदनलाल वर्मा ने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने की जरूरत है। प्रदीप कौशिक ने निगम में एक हजार सफाई कर्मचारियों की भर्ती की जाए, जिससे शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार हो सके। वक्ताओं ने कहा कि 18 अक्तूबर को व्यापार मंडल नवीन कार्यालय का उद्घाटन पूर्व सांसद एवं व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. श्याम बिहारी मिश्रा से कराएगा। सतपाल भल्ला ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान कैलाश उपाध्याय,अंबेश शर्मा, पंकज यादव, धीरज वर्मा, अमित वार्ष्णेय, हीरेंद्र यादव, दीपक सविता, रतीराम गुप्ता,छोटेलाल गुप्ता, श्रीगोपाल शर्मा, झब्बू लाल अग्रवाल, त्रिलोकीनाथ पोरवाल, अली बाबा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed