{"_id":"6851bfeee853dc0268053d44","slug":"eagle-blew-away-electricity-supply-to-700-houses-power-supply-disrupted-for-4-hours-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-150539-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: चील ने उड़ा दी 700 घरों की बिजली, 4 घंटे बाधित रही आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: चील ने उड़ा दी 700 घरों की बिजली, 4 घंटे बाधित रही आपूर्ति
Wed, 18 Jun 2025 12:50 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 18 Jun 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगला बरी क्षेत्र में मंगलवार सुबह 700 से अधिक घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सुबह छह बजे बिजली लाइन पर बैठी चील के कारण इंसुलेटर में तेज धमाके के साथ फट गया। जिससे गांधी पार्क बिजली घर की आपूर्ति रुक गई।
बिजली जाने से उमस भरी गर्मी के बीच उपभोक्ता बेहाल नजर आए। सूचना मिलते ही विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त इंसुलेटर को बदलने का कार्य शुरू किया। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद सुबह 10 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। अवर अभियंता अवनीश कुमार ने बताया कि बिजली लाइन पर चील के बैठने से शॉर्ट सर्किट की स्थिति बनी और इंसुलेटर फट गया। विभाग की टीम ने मरम्मत के बाद आपूर्ति को बहाल किया।