फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Each house will knock the BJP workers

हर घर तक भाजपा कार्यकर्ता देंगे दस्तक

Thu, 02 Jul 2015 10:14 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Thu, 02 Jul 2015 10:14 PM IST
विज्ञापन
Each house will knock the BJP workers
केंद्र में सत्ता पाने के बाद भाजपा अब प्रदेश में भी परचम लहराने की तैयारी में है। संगठन ने वरिष्ठ पदाधिकारियों को संपर्क प्रमुख के रुप में जिम्मेदारी देकर अब हर घर तक दस्तक देने की कवायद तेज की जा रही है। फीरोजाबाद में वृहद महासंपर्क अभियान के लिए रणनीति बनाई गई। प्रदेश उपाध्यक्ष ने सक्रियता का पाठ पढ़ाया तो महासंपर्क प्रमुख और जिले के प्रभारी ने जनता से सीधे जुड़ने की बात पर बल दिया।
विज्ञापन

 गुरुवार को तुलसी पैलेस में भाजपा के महासंपर्क अभियान को लेकर बैठक हुई। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ब्रज क्षेत्र के प्रभारी गोपाल टंडन ने कहा कि भाजपा की सरकार के एक वर्ष का हर दिन उपलब्धि भरा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने जो किया कांग्रेस साठ साल में नहीं कर सकी। उन्होंने अखिलेश सरकार को घेरते हुए उसकी नीतियों और क्रियान्वयन को जनता की भावनाओं से खिलवाड़ बताया। महासंपर्क अभियान प्रमुख राजकुमार चाहर ने कहा सरकार की बेलगामी से जंगलराज कायम है। उन्होंने बताया कि छह जुलाई से 10 जुलाई तक महासंपर्क अभियान को हर घर तक ले जाने की तैयारी है। इसके लिए बूथ स्तर तक रणनीति बना ली है। चार जुलाई को जिला मुख्यालय पर विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदेश मंत्री एवं महानगर प्रभारी रामप्रताप सिंह ने कहा कि सपा सरकार में  किसानों की दुर्दशा हो रही है। विधायक मनीष असीजा ने कहा कि जनपद में गोकशी का धंधा सपा नेताओं के संरक्षण में चल रहा है। पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण यादव, जिलाध्यक्ष अरविंद पचौरी, अश्वनी भारद्वाज, अनिल भारद्वाज, सुनील शर्मा, महेश राजपूत, पवन दीक्षित, अखिलेश शर्मा, सत्यवीर गुप्ता, सतीष दिवाकर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed