{"_id":"66d4c74e4e33af0f0f02ead4","slug":"e-library-will-be-established-in-240-gram-panchayats-of-the-district-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-132482-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: जिले की 240 ग्राम पंचायतों में स्थापित की जाएगी ई-लाइब्रेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: जिले की 240 ग्राम पंचायतों में स्थापित की जाएगी ई-लाइब्रेरी
Mon, 02 Sep 2024 01:28 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 02 Sep 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले की 240 ग्राम पंचायतों में ई लाइब्रेरी की स्थापना की जाएगी। इसके लिए पंचायतघर के साथ स्कूल प्रांगण में एक कक्ष में स्थापना की जाएगी। छात्र-छात्राओं के अध्यन करने के लिए केविन बनाने के साथ कुर्सी,पंखा के साथ प्रमुख किताबों के साथ नेट की सुविधा उपलब्ध होगी। जिला प्रशासन ने ग्राम पंचायतों के चिह्नांकन का काम सभी नौ ब्लाकों में पूर्ण कर लिया है। करीब तीन करोड़ से अधिक धनराशि खर्च की जाएगी। हालांकि विस्तृत प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं।
ग्रामीण अंचल के छात्र-छात्राओं को अब शहर जैसी शिक्षा ग्रहण करने का मौका मिलेगा। ग्रामीण अंचल में लाइब्रेरी के नहीं होने के कारण छात्र-छात्राएं प्रमुख परीक्षाओं की तैयारी नहीं कर पाते थे। इसके कारण जिला प्रशासन ने खेल के मैदान के साथ-साथ ग्राम पंचायतों में ई लाइब्रेरी की स्थापना करने का निर्णय लिया है। ई लाइब्रेरी की स्थापना के लिए अधिकांश ग्राम पंचायतों के सचिवालय भवन में एक कक्ष का चिह्नांकन कर लिया है। सीडीओ शत्रोहन वैश्य के निर्देशन में जिले में 240 ग्राम पंचायतों में प्रथम चरण में ई लाइब्रेरी की स्थापना कराई जाएगी। जिले के सभी नौ ब्लाकों में स्कूल भवन के साथ पंचायतों का चिह्नांकन कर लिया है। जिन पंचायतों में लाइब्रेरी के लिए भवन नहीं है वहां लाइब्रेरी कक्ष की स्थापना कराई जाएगी। इसके साथ उसमें छात्रों की पढ़ाई करने के लिए प्रकाश की व्यवस्था के साथ बैठने को केबिन,कुर्सी मेज के साथ पंखा लगवाए जाएंगे। ताकि छात्र-छात्राएं तैयारी कर सके।
-जिले के ग्रामीण अंचल में ई-लाइब्रेरी की स्थापना कराई जाएगी। इसके लिए जिले की 240 ग्राम पंचायतों का चिह्नांकन कर लिया है। इनकी स्थापना पंचायत सचिवालय,स्कूल प्रांगण के आस-पास होगी। ताकि ग्रामीण अंचल के छात्र-छात्राएं ई लाइब्रेरी के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकें। - शत्रोहन वैश्य, सीडीओ, फिरोजाबाद