फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   During checking, the police caught the 20 million cash

चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ा 20 लाख का कैश

Tue, 10 Jan 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद Updated Tue, 10 Jan 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
During checking, the police caught the 20 million cash
पुलिस ने चेकिंग में पकड़ा 20 लाख रुपये कैश।
 वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने मंगलवार शाम 20 लाख की नई करेंसी बरामद कर ली। करेंसी एक युवक महिला के साथ कार में आगरा से इटावा ले जा रहा था। युवक का कहना है कि यह करेंसी इलाहाबाद बैंक की है और वह आगरा से इटावा स्थित बैंक ले जा रहा है। पुलिस ने आयकर विभाग को सूचना देकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राजा का ताल पर मंगलवार शाम को एसपी सिटी संजीव कुमार वाजपेयी और सीओ टूंडला प्रकाश यादव फोर्स के साथ चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान पुलिस ने आगरा की ओर से आ रही बोलेरो को रोक लिया। कार में चालक के अलावा एक युवक और महिला बैठी थी। युवक के पास रखे बैग की तलाशी लेने पर 20 लाख रुपये बरामद किए। सभी नोट पैक होने के साथ ही पांच-पांच सौ के थे। युवक से पूछताछ में उसने अपना नाम अनमोल दुबे निवासी जेएनबी फतेहगढ़ जनपद फर्रुखाबाद बताया। अनमोल दुबे ने कहा कि वह इटावा के चौबिया थाना क्षेत्र स्थित समपट चौपला स्थित इलाहाबाद बैंक की शाखा में मैनेजर है। वह कैश आगरा के कमलानगर स्थित मुद्राकोष से लेकर इटावा जा रहा है। रुपये के संबंध में अनमोल दुबे द्वारा पुलिस को एक पर्ची भी दिखाई गई। इस पर रुपये का जिक्र होने के साथ ही इलाहाबाद बैंक की मोहर भी लगी थी। युवक ने अपना आईकार्ड भी दिखाया। इसके बावजूद पुलिस ने पुख्ता सबूत न होने के कारण आयकर विभाग की टीम को सूचना दी।
विज्ञापन


एसओ को दी थी सूचना, पर नहीं दिया फोर्स
पुलिस पूछताछ में अनमोल दुबे ने बताया कि बैंक के लिए आगरा से कैश लाने की जानकारी उसने मंगलवार सुबह एसओ चौबिया को सूचना दी थी लेकिन उनके द्वारा फोर्स देने से इनकार कर दिया गया। ऐसे में वह बैंक में चतुर्थश्रेणी के पद पर काम करने वाली महिला को अपने साथ प्राइवेट गाड़ी से कैश लेने के लिए आगरा आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैश बैंक का है, इससे इनकार नहीं किया जा सकता। हालांकि कैश जिस तरीके से ले जाया जा रहा था, गलत है। यदि पुलिस ने सुरक्षा देने से इनकार किया था, तो बैंक के गार्ड को साथ में लाना चाहिए था। युवक द्वारा दिखाई रसीद फर्जी भी हो सकती है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान कैश पकड़ा है। आयकर विभाग को सूचना दी गई है। आगे की कार्रवाई आयकर विभाग की टीम द्वारा की जाएगी।
संजीव कुमार वाजपेयी एसपी सिटी फीरोजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed