फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Durga Puja Ramlila held in Beerisingh College

Firozabad News: बीरीसिंह कॉलेज प्रांगण में आमने-सामने होगी दुर्गापूजा और रामलीला

Fri, 25 Sep 2026 01:29 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Durga Puja Ramlila held in Beerisingh College
टूंडला। नगर में रामलीला के आयोजन स्थल को लेकर पिछले कई दिनों से चल रहा गतिरोध आखिरकार बृहस्पतिवार को सौहार्दपूर्ण माहौल में समाप्त हो गया। श्री हनुमान मंदिर दुर्गा पूजा कमेटी के सकारात्मक सहयोग के बाद अब स्टेशन रोड स्थित ठाकुर बीरी सिंह इंटर कॉलेज के मैदान में ही आमने-सामने एक साथ दुर्गा पूजा और रामलीला मंचन का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

श्रीनगर रामलीला महोत्सव नगर के परिषदीय विद्यालय के खेल प्रांगण (रामलीला मैदान) में लगभग 100 वर्षों से आयोजित होता आ रहा था। गत वर्ष एक व्यक्ति द्वारा शिक्षण संस्थान में रामलीला होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने की बात कहते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इस पर हाईकोर्ट ने आयोजन पर रोक लगा दी थी। मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन होने पर रामलीला के आयोजन को लेकर आयोजक स्थान को लेकर परेशान थे। ऐसे में तहसील प्रशासन ने कई स्थान सुझाए थे तो रामलीला कमेटी ने ठा. बीरी सिंह कॉलेज प्रांगण में रामलीला की सहमति जताई थी।
विज्ञापन

इस पर इस प्रांगण में 28 वर्षों से दुर्गा पूजा का आयोजन करने वाली श्री हनुमान मंदिर दुर्गा पूजा कमेटी ने ध्वनि टकराव, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण का हवाला देते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपते अन्य स्थान पर रामलीला कराने की मांग की थी। विवाद गहराने पर एडीएम कल्पना जायसवाल और एसडीएम दिव्या सिंह ने नगर में अन्य वैकल्पिक स्थानों का निरीक्षण भी किया था, परंतु कोई सहमति नहीं बन पाई थी। एसडीएम दिव्या सिंह और सीओ अरुण कुमार चौरसिया ने ठा. बीरी सिंह कॉलेज परिसर पहुंचकर दोनों कमेटियों से वार्ता की तथा कॉलेज के एक और गेट को खुलवाने का आश्वासन दिया। प्रशासन की मध्यस्थता और दुर्गा पूजा कमेटी के सहयोग से अंततः दोनों पक्ष एक ही परिसर में अपने-अपने आयोजन कराने पर सहमत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed