{"_id":"6999fcc30df8340eed0073f4","slug":"due-to-the-lunar-eclipse-the-krishna-balaram-dola-will-be-delayed-by-two-and-a-half-hours-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-168320-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: चंद्रग्रहण के कारण कृष्ण-बलराम का डोला ढाई घंटे देरी से निकलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: चंद्रग्रहण के कारण कृष्ण-बलराम का डोला ढाई घंटे देरी से निकलेगा
Sun, 22 Feb 2026 12:13 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 22 Feb 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
नगर में होलिकोत्सव के पावन पर्व पर निकलने वाले परंपरागत डोलों की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस वर्ष 3 मार्च को होली की पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण पड़ने के कारण कार्यक्रमों के समय में कुछ बदलाव किया गया है। श्री सनातन धर्म रामलीला महोत्सव तदर्थ समिति के तत्वावधान में निकलने वाला कृष्ण-बलराम का डोला 3 मार्च को अपने निर्धारित समय से ढाई घंटे की देरी से यानी शाम 7:30 बजे निकाला जाएगा।
तदर्थ समिति के पंडित मुन्नालाल शास्त्री ने बताया कि होलिकोत्सव के दौरान तीन दिनों तक अलग-अलग स्वरूपों के डोले निकाले जाएंगे।
1 मार्च को भगवान शिव का डोला शाम 5 बजे श्री बिहारी महाराज मंदिर से बैंड-बाजों के साथ शुरू होगा। यह नीम चौराहा, मोहल्ला दुली, पुराना डाकखाना, गंज और सदर बाजार से होता हुआ पेमेश्वर गेट मंदिर तक जाएगा।
2 मार्च को राधा-कृष्ण का डोला शाम 5 बजे सदर बाजार स्थित राधा-कृष्ण मंदिर से यह निकलेगा। यह घंटाघर और सिनेमा चौराहा होते हुए नगर निगम के सामने तक जाएगा।
विज्ञापन
3 मार्च को कृष्ण-बलराम का डोला इस दिन पड़ रहे चंद्रग्रहण के कारण शाम 5 बजे के बजाय 7:30 बजे मोहल्ला दुली स्थित राधामोहन महाराज मंदिर से प्रारंभ होगा।
कंस वध के साथ होगा समापन
3 मार्च को निकलने वाला कृष्ण-बलराम का डोला चौबान मोहल्ला, छतरी वाला कुंआ और इमामबाड़ा चौराहा से होते हुए नगर निगम के वाटर वर्क्स प्रांगण में पहुंचेगा। यहां भगवान द्वारा कंस का वध किया जाएगा, जिसके बाद डोला पुनः उसी मार्ग से वापस लौटेगा। मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा और अबीर-गुलाल से डोलों का स्वागत किया जाएगा।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम, होली पर पीएसी रहेगी तैनात
एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि मिश्रित आबादी वाले इलाकों से गुजरने वाले इन डोलों की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने मंथन शुरू कर दिया है। पूरे मार्ग पर भारी पुलिस बल तैनात रहेगा ताकि शांतिपूर्ण तरीके से उत्सव संपन्न हो सके। अधिकारियों ने तदर्थ समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा और रूट व्यवस्था का जायजा लिया है। होली पर पीएसी भी तैनात रहेगी। इसके अलावा जिले के पुलिसकर्मियों की छुट्टियां मंजूर करने पर भी रोक लगा दी गई है।