{"_id":"68b343ada5995ecdcf05855a","slug":"due-to-the-indifference-of-the-responsible-people-the-district-is-in-30th-place-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-155182-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: अब तक 235 विद्यालयों से मात्र 1045 विद्यार्थियों ने ही किया आवेदनजिम्मेदारों की उदासीनता से जिला 30वें स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: अब तक 235 विद्यालयों से मात्र 1045 विद्यार्थियों ने ही किया आवेदनजिम्मेदारों की उदासीनता से जिला 30वें स्थान पर
Sun, 31 Aug 2025 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 31 Aug 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार संस्कृति को प्रोत्साहित करने वाली इंस्पायर्ड अवॉर्ड योजना की प्रगति संतोषजनक नहीं है। अब तक जिले के 235 स्कूलों से 1045 विद्यार्थी ही योजना से जुड़ पाए हैं। यही कारण है कि जिला प्रदेश में 30वें स्थान पर है।
योजना के तहत प्रत्येक विद्यालय से पांच विद्यार्थियों का पंजीकरण कर नवाचारी आइडिया को ईएमआईएएस पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश है। माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और विज्ञान शिक्षकों के निराशाजनक रवैया के कारण जिले की अपेक्षित प्रगति नहीं हो पाई। बेसिक शिक्षा और यूपी बोर्ड के छात्र ही इसमें सक्रिय दिख रहे हैं, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर नजदीक आ चुकी है।
सह नोडल प्रभारी अश्वनी जैन ने बताया कि सभी विद्यालयों को यथा शीघ्र 5-5 विद्यार्थियों से आवेदन कराने को कहा गया है। ब्लॉक स्तरीय नोडल अधिकारी तैनात कर जिम्मेदारी तय कर दी गई है। जल्द ही जिले की रैंकिंग में सुधार आएगा।