फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Due to negligence in treatment, he cut his hand vein in front of the hospital

Firozabad News: उपचार में लापरवाही पर अस्पताल के सामने ही काट ली हाथ की नस

Tue, 22 Apr 2025 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 22 Apr 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Due to negligence in treatment, he cut his hand vein in front of the hospital
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में पूरी रकम हड़प लेने के बाद बालिका के उपचार में लापरवाही दिखा रहे चिकित्सकों का विरोध करना उसकी मां को महंगा पड़ गया। यहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने महिला से अभद्रता कर दी। इसके बाद महिला ने अस्पताल के सामने ही चूड़ी से हाथ की नस काट ली।
विज्ञापन

थाना लाइनपार के नगला विष्णु निवासी आरती ने बेटी को 9 दिन पहले सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत में सुधार न होने पर उसे प्राइवेट ट्रामा सेंटर में भर्ती करा दिया। यहां उसका उपचार चलता रहा। इसके बाद भी बालिका की हालत में सुधार नहीं हुआ। आरती ने बताया कि जब उसने उपचार में लापरवाही बरतने और लगातार रुपये लेने की बात का विरोध किया तो उसके साथ अभद्रता करते हुए बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि 40 हजार रुपये वह अब तक दे चुकी है। उसकी बेटी को कोई आराम नहीं मिला है। इसके बाद उसने अस्पताल के सामने ही अपने हाथ की नस काट ली। काफी देर तक चले हंगामे के बाद भी चिकित्सकों का दिल नहीं पसीजा। महिला ने बताया कि उसने जेवर गिरवी रखकर बेटी का उपचार कराया था, लेकिन कोई आराम नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed