फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Drunk man bursts firecrackers on car, woman beaten up for protesting

Firozabad News: शराब के नशे में कार पर रखकर चलाए पटाखे, विरोध पर महिला को पीटा

Tue, 21 Nov 2023 01:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 21 Nov 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Drunk man bursts firecrackers on car, woman beaten up for protesting
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार क्षेत्र में दिवाली पूजन के बाद शराब के नशे में ईको कार पर पटाखे चलाने का विरोध करने पर दबंगों ने महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी। पुलिस ने घटना के आठ दिन बाद मुकदमा दर्ज किया है। इस बीच पीड़िता ने कई बार थाने के चक्कर काटे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

गांव कुर्री निवासी शीला देवी ने बताया कि दिवाली पर कार का पूजन करने के लिए गए। तभी गांव के ही सूरज, सनी, श्यामवीर, सत्यवीर और एवरन सिंह शराब पी रहे थे। हटने के लिए कहा तो गाली-गलौज शुरू कर दी। उसके बाद कार के ऊपर रखकर ही पटाखे चलाने लगे। महिला ने विरोध किया तो दबंगों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। उसके बाद लगातार पीड़िता थाने के चक्कर लगाती रही, लेकिन पुलिस ने उसकी सुनवाई नहीं की। काफी सिफारिश के बाद पुलिस ने आठ दिन बाद मुकदमा दर्ज किया है, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तार नहीं हुई। कार्यवाहक थानाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed