फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Drunk constable reached for woman help

परेशान महिला की मदद के लिए नशे में पहुंचा सिपाही

Thu, 15 Sep 2016 01:23 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Thu, 15 Sep 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
Drunk constable reached for woman help
परेशान महिला की मदद के लिए नशे में पहुंचा सिपाही - फोटो : Amar Ujala
सरकारी पिस्टल साथ थी, चौकी प्रभारी ने जब्त की पिस्टल
विज्ञापन

फायर स्टेशन पर बदहवास बैठी थी महिला, पुलिस ने नहीं की मदद

फायर स्टेशन के पास बदहवास स्थिति में एक महिला के बैठे होने की सूचना पर महिला थाने से कोई पुलिस मदद के लिए नहीं पहुंची। आसपास के लोगों ने कंट्रोल रूम को सूचना तो लोगों से इतने सवाल किए गए कि लोग सहम गए। फिर हिम्मत कर एक समाजसेवी महिला ने कंट्रोल रुम पर सूचना दी। सूचना पर थाना उत्तर से चेतक सात पर तैनात सिपाही मौके पर पहुंचे। महिला कांस्टेबल कोई नहीं थी। एक सिपाही इतने नशे में था कि ठीक से बोल नहीं पा रहा था। पैर लड़खड़ा रहे थे। सिपाही को देख लोग चौंक गए। सिपाही सरकारी पिस्टल भी साथ लिए था। लोगों ने पुन: थाने पर सूचना दी। आनन-फानन में चौकी से दरोगा को मौके पर भेजा गया। दरोगा उस सिपाही की पिस्टल साथ ले लाया। महिला को लोगों ने मंगलवार की रात को जिला अस्ताल में भर्ती कराया।

महिला ने अपना नाम ममता बताया। उसने लोगों को बताया कि बिहार के औरंगाबाद की रहने वाली है। पति ने उसे घर से निकाल दिया था। मदद के लिए वह अपने मामा के पास गई। मामा उसे यहां छोड़ गया। महिला मोहल्ले का नाम नहीं बता पा रही थी। उसका कहना था कि जिस मोहल्ले में उसे छोड़ा गया था वहां पास में कोई स्कूल था। जिस जगह पर उसे छोड़ा गया था उन लोगों की नियत अच्छी नहीं दिख रही थी इस कारण मौका पाकर वह किसी तरह भाग कर यहां (फायर स्टेशन) आ गई। काफी देर तक महिला को यूं ही बैठा देख आसपास के दुकानदानों ने उससे जानकारी ली, लेकिन वह जिस तरह की भाषा बोल रही थी उसके सब कुछ साफ-साफ समझ में नहीं आ रहा था। मंगलवार दोपहर से रात तक महिला यहां भूखी प्यासी बैठी थी। लोगों ने ही उसे खाने-पीने का सामान दिया। महिला बिहार जाने की गुहार लगा रही थी।
विज्ञापन


महिला थाने ने मदद से कर दिया था इंकार
बिहार की महिला की मदद के लिए आसपास के लोगों ने पहले महिला थाने को सूचना दी थी लेकिन महिला थाने से मदद के नाम पर हाथ खड़े कर दिए गए। महिला थाने से कहा गया, महिला यहां आ जाए। हम महिला को कहां रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिपाही के निलंबन की संस्तुति
थाना प्रभारी उत्तर शशीकांत शर्मा का कहना है कि उन्हे जानकारी दी गई थी कि चेतक सात पर तैनात सिपाही राजेंद्र नशे में था। सिपाही के निलंबन की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed