{"_id":"5f60fea68ebc3e57ba5573cb","slug":"drugs-traffiking-drugs-illlegal-drugs-drugs-supply-chain-firozabad-news-agr4594448182","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशांबी से तस्करी कर एनसीआर ले जाया जा रहा 28 किलो गांजा सहित दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशांबी से तस्करी कर एनसीआर ले जाया जा रहा 28 किलो गांजा सहित दो गिरफ्तार
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। पुलिस ने कौशांबी से तस्करी कर नोएडा ले जाए जा रहे 28 किलो गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों ने वीआईपी लिखी बोलेरो गाड़ी इस्तेमाल की थी। दो तस्कर भाग गए।
एसपी ग्रामीण राजेश कुमार ने पत्रकारों को बताया कि सीओ बल्देव सिंह खनेड़ा और प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार तोमर मैनपुरी रोड पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर उन्होंने जेएस विश्वविद्यालय के पास बोलेरो गाड़ी को रुकवाया।
गाड़ी के पीछे वीआईपी और आगे एनएचएआई लिखा है। प्रभारी निरीक्षक ने गाड़ी में सवार दो लोगों को हिरासत में ले लिया। तलाशी में गाड़ी से लगभग 28 किलो गांजा बरामद हुआ। गांजा नोएडा और दिल्ली में बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
एसपी ग्रामीण ने इसकी बाजार में कीमत पांच लाख रुपये बताई। तस्करों ने अपने नाम दीप नारायण पुत्र कमलेश प्रसाद निवासी भोगरी कड़ा सिरायू मोहब्बतपुर पाइंसा कौशांबी और सोमवीर चौधरी उर्फ सोनू चौधरी पुत्र अमरपाल सिंह निवासी ग्राम मुरादपुर निजामपुर हापुड़ बताए।
उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया। भागे तस्करों में ईश अरोड़ा पुत्र अज्ञात निवासी साईं मंदिर के पीछे साबेरी थाना बिसरख जिला गौतमबुद्ध नगर, नूर हसन पुत्र शाहिद लोहामई दिनौरा गुन्नौर संभल हैं। टीम को एसएसपी ने दस हजार रुपये का पुरस्कार दिया है।