{"_id":"6159f82b8ebc3e9bb07abb75","slug":"drinking-water-crisis-pipeline-burst-at-four-places-firozabad-news-agr5101465109","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार स्थानों पर फटी लाइन, दस हजार से अधिक की आबादी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार स्थानों पर फटी लाइन, दस हजार से अधिक की आबादी प्रभावित
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जेड़ाझाल परियोजना के तहत डाली गई पाइप लाइन पानी का प्रेशर नहीं झेल पा रही है। रविवार को सुहागनगर, करबला और भीमनगर सहित अन्य स्थानों पर पाइप लाइन फट गई। पाइप लाइन फटने से करीब दस हजार से अधिक की आबादी को पानी का संकट झेलना पड़ा। इस दौरान हजारों लीटर पानी सड़कों पर बह गया। सूचना पर जलकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची थी। जेड़ाझाल की पाइपलाइन होने के कारण जलकल विभाग की टीम ने जल निगम के अफसरों को सूचना दे दी लेकिन देर शाम तक लाइन ठीक नहीं हो सकी।
जेड़ाझाल परियोजना के अंतर्गत जल निगम द्वारा शहर में पाइपलाइन डाली गई है। रविवार सुबह पानी की आपूर्ति के समय सुहागनगर स्थित मेला पार्क के सामने, भीमनगर रोड, करबला गली नंबर दस और दलित यादव के मकान के समीप पाइपलाइन फट गई। लाइन फटने के कारण पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई। सूचना पर जलकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई लेकिन लाइन जेड़ाझाल परियोजना के अंतर्गत जल निगम द्वारा डाली गई थी। ऐसे में जलकल विभाग के अधिकारियों ने जल निगम के अफसरों को अवगत करा दिया। हालांकि देर शाम तक जल निगम के अधिकारी और कर्मचारी लाइनों को ठीक करने नहीं पहुंचे। लाइन ठीक न होने के कारण रविवार शाम को भी लोगों को पानी के संकट का सामना करना पड़ा। चार स्थानों पर लाइन लीकेज और फटने के कारण करीब दस हजार की आबादी को पानी के संकट का सामना करना पड़ा।
............................
लाइन लीकेज होने की जानकारी नहीं थी। अब सूचना मिली है तो लाइन को ठीक कराया जाएगा।
दिनेश चंद्र शर्मा
सहायक अभियंता जल निगम