फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   DRI raid on Saraf's house

Firozabad News: सराफ के घर पर डीआरआई का छापा

Sun, 14 Jul 2024 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 14 Jul 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
DRI raid on Saraf's house
फिरोजाबाद। शहर के एक सराफा व्यापारी के घर शनिवार तड़के राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की टीम पहुंची। सुबह से लेकर रात तक टीम ने यहां सर्वे की कार्रवाई की। जानकारी होते ही अन्य सराफा व्यापारी भी चिंता में आ गए और अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। टीम की कार्रवाई करीब 15 घंटे से अधिक समय तक चली। सोना व अन्य कीमती रत्नों का कारोबार करने वाले मैसर्स एके सराफ के स्वामी अंकित कुमार जिंदल के नीम चौराहे स्थित आवास पर शनिवार की सुबह करीब 5:30 बजे डीआरआई की टीम ने दस्तक दी। अंकित जिंदल की सदर बाजार में साेने-चांदी के आभूषण की दुकान है। वहीं जैसे ही सर्वे की भनक लगी, वैसे ही शहर के सराफा कारोबारी भी चिंतित दिखाई दिए। कई प्रतिष्ठानों पर ताले लटके रहे। हालांकि जांच टीम किस उद्देश्य से सराफ के घर पर पहुंची। इसकी कोई अधिकारिक पुष्टि तो नहीं हो पाई, लेकिन सर्राफा बाजार में रहीं चर्चा के मुताबिक बीते दिनों गाजियाबाद में सोने की तस्करी का एक बड़ा मामला पकड़ में आया था। स्थानीय कारोबारी के तार गाजियाबाद प्रकरण से जुड़े बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सुबह करीब 5:30 बजे शुरू हुई सर्वे की कार्रवाई देर शाम सात बजे तक जारी थी। इस दौरान गाजियाबाद नंबर की दो गाडि़यो में आए कई अफसर सराफ के घर पर ही डटे हुए थे। इस दौरान किसी भी परिजन अथवा बाहरी व्यक्ति को घर के अंदर अथवा बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed