फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Dressed procession fired troubleshooting stalls

शोभायात्रा निकाल सजे विघ्नहर्ता के पंडाल

Thu, 17 Sep 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Thu, 17 Sep 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
Dressed procession fired troubleshooting stalls
गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों की गूंज सुहागनगरी में गुरुवार को सुनाई दी। पंडालों को सजाने के साथ मूर्ति स्थापना को लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली गईं। बैंडबाजों की धुनों के साथ गणेश प्रतिमाओं की स्थापना हुई। दस दिन तक गणपति के आयोजन होंगे।
विज्ञापन

श्रद्धालु सुबह से ही टोलियों के रूप में कोई बैंडबाजों तो कोई ढोल नगाड़ों के साथ भगवान गणेश की भक्ति में झूमता दिखा। पंडालों में हवन यज्ञ के साथ गणेश की मूर्ति स्थापित की। जलेसर रोड स्थित काली माता मंदिर प्रांगण में भव्य मूर्ति स्थापित की। सदर बाजार स्थित राधाकृष्ण मंदिर में हवन यज्ञ के साथ मूर्ति स्थापित की। मुकुल पोरवाल के साथ पदाधिकारी भी शामिल हुए। वहीं बर्फखाना चौराहा, आर्यनगर, करबला के साथ अन्य मोहल्लों में गणेश की मूर्ति स्थापित की गई। गलाई एसोसिएशन ने घंटाघर चौराहे पर गणेश मूर्ति की स्थापना की। छोटे हनुमान मंदिर, कोटला रोड पर गणेश मूर्ति के कई पंडाल सजे। तिलक नगर में पिंटू वाली गली के निकट भगवान गणेश का पंडाल सजा। चंद्रवार गेट पर कई स्थानों पर भगवान गणेश की मूर्ति रखी गईं। छोटी छपैटी स्थित जलवा वाले बाबा का भव्य पंडाल सजाया गया। मूर्ति की स्थापना हुई। पंडाल में भगवान गणेश के जन्मोत्सव पर केक काटा।
विज्ञापन

श्री सिद्धि विनायक सेवा समिति ने सदर बाजार स्थित राधाकृष्ण मंदिर से शोभायात्रा निकाली। छोटे हनुमान मंदिर हनुमान रोड पर मूर्ति स्थापित की। उद्घाटन राकेश जिंदल, देवीचरन अग्रवाल ने किया। सोहन मार्केट मित्र मंडल के तत्वावधान में भगवान गणेश की रथयात्रा दुर्गानगर से शुरू होकर पंडाल स्थल पर पहुंची। हवन यज्ञ के साथ मूर्ति स्थापना की। अमित चतुर्वेदी ने कहा कि 27 सितंबर तक यहां कई कार्यक्रम होंगे। वहीं गणेश चतुर्थी के मौके पर नया रसूलपुर स्थित गली नं.सात में भगवान गणेश के पांडाल का शुभारंभ सपा जिलाध्यक्ष डा. दिलीप यादव ने दीप प्रज्जवलित करके किया। उन्होंने कहा कि दस दिन तक चलने वाला यह आयोजन काफी ही भव्य होगा। पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, कैलाश यादव,सतेंद्र यादव,शुभम यादव,चंद्रप्रकाश, अनुज, बंटी व विजय राठौर, हरदयाल प्रजापति,संजय, मनोज कुमार के साथ अन्य पदाधिकारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



पॉश कालोनियों में गणेशोत्सव की धूम
गणेश नगर में भव्य यात्रा निकाली गई। डा. बीसी तिवारी ने शुभारंभ किया। गणपति बप्पा के जयकारों से कालोनी गूंज उठी। मंदिर प्रांगण में प्रतिदिन भजन कीर्तन कर आरती उतारी जाएगी। डा. आनंद बिहारी, अशोक मित्तल, आदीप तिवारी, मनोरमा तिवारी, राजकुमार अग्रवाल, महेश गर्ग, डा. आरसी चौधरी, विश्नूकांता चौधरी, अनिल पारौलिया, ऋतु तिवारी, राखी तिवारी आदि शामिल थे। पॉश कालोनी विभव नगर में भगवान श्री गणेश महाराज की भव्य मूर्ति स्थापित की गई। बैंडबाजों के साथ श्रद्धालु  पूजा अर्चना कर रहे थे। बाईपास रोड स्थित गोपाल आश्रम में मूर्तियां रखी गईं।


न रंगोली सजी और न चूना छिड़का
गणेश चतुर्थी पर गुरुवार को शहर में नगर निगम की व्यवस्थाएं फीकीं नजर आईं। गणेश पांडालों के करीब हर बार रंगोली सजाने के साथ नगर में चूने का छिड़काव होता था लेकिन गुरुवार को ऐसा नहीं हुआ। प्रमुख मंदिरों के करीब भी साफ सफाई तक नहीं थी।

बारिश ने धोई पांडालों की रौनक
शहर में जगह-जगह सजे गणेश पांडालों की रौनक शाम छह बजे करीब झमाझम बारिश से धुल गई। शाम को आरती के दौरान भीड़ काफी कम दिखाई दी।






गणेश महोत्सव को ध्यान में रखते हुए पुलिस फोर्स अलर्ट रहेगा। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस के जवानों के साथ होमगार्ड तैनात किए जाएंगे।
राजेश चौधरी, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed