फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Drawing and Urdu classes will also be held in BDM College

Firozabad News: बीडीएम महाविद्यालय में अब ड्राइंग और उर्दू की कक्षाएं भी लगेंगी

Tue, 25 Apr 2023 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 25 Apr 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Drawing and Urdu classes will also be held in BDM College
बीडीएम महाविद्यालय में अब ड्राइंग और उर्दू की कक्षाएं भी लगेंगी
विज्ञापन

विश्वविद्यालय से आए पैनल ने किया महाविद्यालय का निरीक्षण कर दी संस्तुति
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। बीडीएम कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में इस सत्र से ड्राइंग और उर्दू की भी कक्षाएं लगेंगी। स्ववित्त पोषित योजना के अंर्तगत स्नातक और परास्नातक स्तर पर कला संकाय के बीए पाठ्यक्रम में अतिरिक्त विषय ड्राइंग-पेंटिंग और उर्दू पाठ्यक्रम की स्वीकृति हो गई है।

डॉ.भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के पैनल ने कुछ दिन पहले टीम भेजकर क्लास और स्टाफ आदि की व्यवस्थाओं को जांचा था। पैनल में प्रो. यूसी शर्मा (डीन ऑफ आर्ट फैकल्टी), प्रोफेसर नसरीन बेगम (बीडीके कॉलेज आगरा) प्रोफेसर कांति शर्मा (प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय सिरसागंज) ने पुस्तकालय, कक्ष निरीक्षण, ड्राइंग-पेंटिग लैब, वाशरूम, जेनरेटर, चाहरदीवारी, जल सुविधाएं आदि को देखा था। निरीक्षण में पूर्ण रूप से संतुष्ट होने के बाद पैनल ने स्वीकृति दी है। प्राचार्य प्रो. गीता यादवेन्दु ने बताया कि महाविद्यालय में स्नातक स्तर पर उर्दू एवं ड्राइंग-पेंटिंग विषयों को भी शिक्षण के लिए मान्यता मिल जाएगी। संभवत: वर्तमान सत्र से ही अन्य विषयों के साथ उपर्युक्त विषयों का भी शिक्षण प्रारंभ हो जाएगा। इसके अतिरिक्त महाविद्यालय को कंप्यूटर शिक्षा में पीजीडीसीए डिप्लोमा कोर्स की भी मान्यता प्राप्त हो गई है। जिससे छात्राएं प्रवेश लेकर लाभान्वित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed