फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Down the Gribrth Express, three trains canceled

डाउन की गरीबरथ एक्सप्रेस सहित तीन ट्रेन रद्द

Thu, 01 Dec 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे फीराेजाबाद
अमर उजाला ब्यूूराे फीराेजाबाद Updated Thu, 01 Dec 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Down the Gribrth Express, three trains canceled
कोहरे ने बिगाड़ा ट्रेनों का संचालन, 25 घंटे तक लेट - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूराे

विज्ञापन
मौसम के पहले कोहरे के चलते बुधवार को ट्रेनें घंटों विलंब से चली। यात्रियों को खुले प्लेटफार्म के नीचे घंटों इंतजार करना पड़ा। किसी भी रेल दुर्घटना से बचने के लिए रेल प्रशासन ने रेल चालकों को फॉग स्पीड में ही ट्रेनें चलाने के सख्त निर्देश दिए। रेल प्रशासन ने 25 घंटे देरी से चल रही डाउन की गरीब रथ, लिक्ष्वी व स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस को रद्द कर दिया है।
 मंगलवार मध्यरात्रि से शुरू हुए घने कोहरे ने रेल संचालन प्रभावित कर दिया। कोहरे के कारण ट्रेनें 25 घंटे तक देरी से चल रही हैं। ट्रेनों के इंतजार में यात्री प्लेटफार्म पर बैठकर सर्दी में ठिठुरते रहे। प्लेटफार्म नंबर पांच पर टिनशेड न होने के कारण रेलयात्रियों को कोहरे में बैठकर घंटों ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा।  
विज्ञापन

 कोहरे के चलते इलेक्ट्रॉनिक सिग्नल न दिखाई देने के कारण रेल चालकों को कोहरे के दौरान 30 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से ही ट्रेनों को चलाने के निर्देश दिए। रेल प्रशासन ने बताया कि सर्दी के मौसम में पड़ने वाले कोहरे से ट्रेनों के लेट चलने की समस्या अभी तो शुरू हुई है, कोहरा पड़ने तक यह जारी रहेगी। सोमवार को अप व डाउन की एक दो ट्रेनों को छोड़कर लगभग सभी मेल, एक्सप्रेस ट्रेनें छह से 25 घंट देरी से चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
देरी से दिल्ली व आगरा की ओर जाने वाली ट्रेनें
गरीबरथ, मगध एक्सप्रेस, लिक्ष्वी, स्वतंत्रता एक्सप्रेस, पूर्वा एक्सप्रेस, तूफान एक्सप्रेस, मऊ-आनंद विहार, सियालदा-नई दिल्ली राजधानी, डिब्रूगढ़-नईदिल्ली इलाहाबाद-मथुरा। इनके अलावा विक्रमसिला एक्सप्रेस, वैैशाली एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल, हाबड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, पटना-नईदिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, फरक्खा एक्सप्रेस, गंगा जमुना एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस, मरुधर एक्सप्रेस आठ-आठ घंटे, मगध एक्सप्रेस, गोहाटी एक्सप्रेस, सियालदा-अजमेर, महानंदा एक्सप्रस, एनई एक्सप्रेस, कालका मेल, जोगवनी, हाबड़ा-जोधपुर घंटों देरी से चल रहीं थीं।


कानपुर की ओर जाने वाली ट्रेनें
शताब्दी एक्सप्रेस, नईदिल्ली पुरी एक्सप्रेस, नार्थईस्ट एक्सप्रेस पांच घंटे, लिक्ष्वी एक्सप्रेस, जोगवनी एक्सप्रेस तीन घंटे, अजमेर-सियालदा आठ घंटे, महानंदा एक्सप्रेस, कालका मेल चार घंटे, देरी से चल रहीं थी। कुछ ट्रेनों को फुटबैक लेकर चलाया जा रहा है।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed