फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Double amount of pesticide found in capsicum

Firozabad News: शिमला मिर्च में कीटनाशक दवा की दोगुनी मिली मात्रा

Wed, 12 Jun 2024 12:57 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 12 Jun 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Double amount of pesticide found in capsicum
शिमला मिर्च में कीटनाशक दवा की दोगुनी मिली मात्रा
विज्ञापन

- जांच रिपोर्ट के बाद सक्रिय हुआ खाद्य सुरक्षा विभाग, मंडियों से भरे सब्जियों के 20 सैंपल
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। ताजी हरी सब्जियां भी सेहतमंद नहीं बची हैं। इनमें कीटनाशक दवाओं का प्रयोग हो रहा है। तीन महीने पहले खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने शिमला मिर्च का सैंपल जांच को भेजा था। इसमें कीटनाशक दवाओं की क्षमता दोगुनी मिली। शासन के आदेश पर मंगलवार को नवीन मंडी में अभियान चलाकर सब्जियों के 20 नमूने संकलित लिए। कार्रवाई से खलबली मची रही।
तीन महीने पहले खाद्य सुरक्षा एवं औषध प्रशासन द्वारा शिमला मिर्च, बैंगन एवं हरी मिर्च के सैंपल भरे थे। कुछ दिन पहले ही इन सैंपल की जांच रिपोर्ट आई है। जांच रिपोर्ट में शिमला मिर्च में कीटनाशक की मात्रा दो गुने से भी अधिक मिली। कीटनाशक की मात्रा सेहत के लिए खतरनाक है। इधर अब विभाग द्वारा भी सब्जियों की जांच कराई जा रही है। मंगलवार को फिरोजाबाद में सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ.सुधीर सिंह के निर्देशन में मंडी समिति शिकोहाबाद व मंडी समिति फिरोजाबाद में सब्जी की आढ़त पर छापेमारी की गई। किसानों द्वारा यहां सब्जियां लाई जाती हैं तो बाहर से आने वाली सब्जी भी मंडी में आती है। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मंडी में पहुंच कर दुकानों पर जांच की। यहां पर कई तरह की सब्जियों के साथ में फलों करीब 20 सैंपल भरे गए। सैंपलिंग के दौरान मंडी में दुकानदारों में भी अफरा-तफरी मच गई। अधिकारियों ने यहां पर दुकानदारों को समझाया कि यह सर्विलांस सैंपलिंग है, जो सिर्फ सब्जियों की जांच के लिए की जा रही है। मंगलवार को जिन सब्जियों के सैंपल भरे गए, उन्हें जांच के लिए मंगलवार को ही वाहक के साथ जांच के लिए भेजा है, ताकि इनकी जांच रिपोर्ट बेहतर से बेहतर आए एवं सब्जियों में कीटनाशक एवं अन्य तत्वों की सटीक रिपोर्ट मिल सके।
विज्ञापन


सब्जियों की सैंपलिंग जांच कराई है, ताकि सब्जियों में मौजूद कीटनाशक एवं अन्य तत्वों की जानकारी मिल सके। प्रदेश में अभियान चल रहा है। इसके बाद में सब्जियों की सेहत को लेकर अभियान चलाया जाएगा। शिमला मिर्च में मानक से दो गुना ज्यादा कीटनाशक मिले हैं, जो स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. सुधीर सिंह, सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषध प्रशासन






इन सब्जी-फल के भरे सैंपल
गाजर, बैंगन, करेला, टमाटर, खीरा, तौरई, केला, तरबूज, पत्ता गोभी, फूलगोभी, टिंडे, आम, सेब, खरबूजा, पालक, शिमला मिर्च, परवल, हरी मिर्च, लौकी, भिंडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed