फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   door to door pushtahar distribution from 13 April

13 अप्रैल से शुरू होगा डोर टू डोर पुष्टाहार का वितरण

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 12:31 PM IST
विज्ञापन
door to door pushtahar distribution from 13 April
फिरोजाबाद। डीएम के निर्देशों के बाद जिला कार्यक्रम विभाग जिले संचालित सभी 11 बाल विकास परियोजनाओं पर पंजीकृत तीन लाख बच्चों एवं करीब 67 हजार धात्री महिलाओं को 13 अप्रैल से घर-घर पुष्टाहार वितरण की की तैयारी में है। जिले सभी नौ ब्लाकों एवं दो शहरी सहित कुल 11 परियोजनाओं में संचालित 2440 आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत शुन्य से पांच वर्ष के तीन लाख बच्चों एवं करीब 76 हजार धात्री महिलाओं को घर-घर जाकर पुष्टाहार का वितरण किया जाएगा। जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद जिला कार्यक्रम विभाग पुष्टाहार वितरण की तैयारी में जुटा है। पुष्टाहार वितरण हेतु जिले को 3.5 मैट्रिक टन से ज्यादा पुष्टाहार प्राप्त हुआ है। जिले को आवंटित पुष्टाहार आंगनबाडी केंद्रों तक पहुंचाने का जिम्मा संबंधित परियोजना का होगा। पंजीकृत बच्चों एवं महिलाओं को उनके घर पर ही पुष्टाहार देने का जिम्मा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed