{"_id":"35b46405e64369a57a99ce158f813772","slug":"donation-racist-politics-is-the-name-of-the-bsp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदा, जातिवाद के नाम पर राजनीति करती है बसपा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदा, जातिवाद के नाम पर राजनीति करती है बसपा
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sun, 26 Jul 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीरोजाबाद। बसपा छोड़कर भाजपा का दामन थामते ही पूर्व मंत्री जयवीर सिंह बसपा पर हमलावर दिखे। लखनऊ में भाजपा प्रदेश नेतृत्व के समक्ष भगवा दल की पताका को सिर माथे लगाया तो भाजपा की नीतियों का प्रचार प्रसार करने का संकल्प लिया। लंबे समय से हाथी की सवारी कर उतरे जयवीर सिंह की माने तो कमल की महक उन्हें भा गई अब हर घर तक इसे ले जाना ही पार्टी में आने का लक्ष्य है। पार्टी बदलते ही उनके सुर भी बदल गए।
भाजपाई चोल ओढ़ पूर्व मंत्री जयवीर सिंह ने सबसे पहले अमर उजाला से विशेष बातचीत की। उन्होंने कहा कि अब जनता दलों की हकीकत जान चुकी है और क्षेत्रीय दलों का हाल बुरा होने वाला है। बसपा का वजूद खत्म हो गया है अब महज भाजपा ही देश और प्रदेश की नैया को पार लगा सकती है। बसपा जाति के नाम पर राजनीति करती है जबकि सपा भी जातिवाद निभाती है। बसपा सुप्रीमो मायावती रुपयों को सर्वाधिक तरजीह देती हैं। पार्टी में चंदे की राजनीति होती है। टिकट के नाम पर पैसा लिया जाता है। हालांकि उन्होंने खुद के टिकट पर पैसा लिए जाने पर चुप्पी साध ली। एक सवाल के जवाब मेें कहा कि बसपा नेता विपक्ष में रहकर गलत का विरोध नहीं करते रहे और सपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मुखर नहीं हुए जिसका जवाब जनता के बीच देना मुश्किल हो रहा था। सपा सरकार की अराजकता का विरोध करने की क्षमता पार्टी में नही दिखी इसके चलते मायावती से बात भी की लेकिन नतीजा सिफर रहा।
टिकट की बात पर साधी चुप्पी
भाजपा में आने की बात पर पूर्व मंत्री ने कहा जनकल्याण के लिए जारी पार्टी के महाआयोजन में आहुति डालने के लिए भाजपा के पक्ष में आए हैं। विधान सभा चुनाव में टिकट लेने और चुनाव लड़ने की मंशा से शामिल होने के सवाल पर उन्होंने चुप्पी साध ली और बस यही कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए पार्टी जो जिम्मेदारी देगी उसका निर्वहन करेंगे।
विज्ञापन
रूठों को मनाने में भी करनी होगी मशक्कत
जयवीर सिंह के भाजपा में शामिल होने के साथ ही भाजपा की जिला इकाई के साथ-साथ नगर सिरसागंज की कार्यकारिणी में भी हलचल मच गई है। फिलहाल जयवीर सिंह को सिरसागंज इकाई में पहले से चल रही गर्मा गर्मी को खत्म करने के साथ-साथ रूठे हुए कार्यकर्ताओं को मनाने में काफी मशक्कत करनी होगी।
सोशल मीडिया पर भी हल्ला
जयवीर के भाजपा में शामिल होने की खबर सोशल मीडिया पर भी वायरल रही। पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने कुछ पोस्टर भी व्हाट्सएप पर पोस्ट किए। फेसबुक पर भी बधाइयों का दौर चलता रहा। कुछ उनके पुराने साथी उनके बसपा छोड़ने पर उन्हें कमेंट बाक्स में नसीहत देते दिखे। लखनऊ भाजपा कार्यालय से भी फोटो आते रहे।