{"_id":"68ac9b271cc0a1754e00f931","slug":"do-not-give-petrol-without-helmet-take-strict-action-against-drunk-drivers-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-154850-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: बिना हेलमेट नहीं दें पेट्रोल, नशे में वाहन चलाने वालों पर करें सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: बिना हेलमेट नहीं दें पेट्रोल, नशे में वाहन चलाने वालों पर करें सख्ती
Mon, 25 Aug 2025 10:49 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 25 Aug 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेते सीडीओ शत्रोहन वैश्य। स्रोत विभाग
फिरोजाबाद। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जुलाई माह में सड़क हादसे में 53 लोगों की मौत के मामले को सीडीओ शत्रोहन वैश्य ने गंभीरता से लिया। उन्होंने बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं देने। नशा करके वाहन को चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। प्रमुख चौराहों पर लगना वाले जाम की समस्या के निदान के निर्देश दिए। साफ कहा कि ई रिक्शा के रूट तय किए जाएं।
सीडीओ ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कहा कि जुलाई में 53 लोगों की मौत हुई है। इनमें सभी 18 से 45 वर्ष आयु के हैं। दुर्घटना का कारण हाईस्पीड एवं ओवर ड्रिकिंग प्रमुख रहे। उन्होंने नए ब्लैक स्पॉट का चिह्नांकन करें। उन स्थानों पर होने वाले हादसों को कम किया जाए। बिना हेलमेट के किसी को पेट्रोल नहीं दिया जाए। नशा करके वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
जैन मंदिर चौराहा,नालबंद चौराहे पर अतिक्रमण हटाने,ई रिक्शा का रूट तय करने के निर्देश दिए। स्कूल कालेजों में यातायात के प्रति जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। सीडीओ ने कहा कि आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर नशे में बसों के संचालन को रोकने को रात्रि में सुरक्षा अधिकारियों, सहायक सुरक्षा अधिकारियों एवं पेट्रोलिंग पार्टियों द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जाए। यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहनों को सीज किया जाए।