{"_id":"69862e00d5a6fd4d700aeabb","slug":"dm-reprimands-eos-of-5-municipal-bodies-for-negligence-in-pm-housing-scheme-firozabad-news-c-169-1-mt11005-167111-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: पीएम आवास योजना में लापरवाही पर 5 निकायों के ईओ को डीएम की फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: पीएम आवास योजना में लापरवाही पर 5 निकायों के ईओ को डीएम की फटकार
Fri, 06 Feb 2026 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 06 Feb 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
पीएम आवास योजना की समीक्षा करते डीएम रमेश रंजन। स्रोतः प्रशासन
- फोटो : पीएम आवास योजना की समीक्षा करते डीएम रमेश रंजन। स्रोतः प्रशासन
फिरोजाबाद। प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 की समीक्षा बैठक में डीएम रमेश रंजन ने सुस्त कार्यप्रणाली पर कड़ा रुख अपनाया है। आबादी के अनुपात में कम आवेदन मिलने पर उन्होंने टूंडला, सिरसागंज, जसराना, फरिहा और मक्खनपुर के अधिशासी अधिकारियों (ईओ) को कड़ी फटकार लगाते हुए विशेष कैंप लगाकर पात्रों के आवेदन कराने के निर्देश दिए। बैठक में परियोजना अधिकारी डूडा ने बताया कि अब तक प्राप्त 27,918 आवेदनों में से 10,594 का सत्यापन हो चुका है।
डीएम ने डूडा विभाग को प्रतिदिन कम से कम 25 नए आवासों का निर्माण शुरू कराने और नगर निगम के अतिरिक्त अन्य निकायों के 10 हजार पात्रों की डीपीआर मुख्यालय भेजने के आदेश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपात्रों को तत्काल पोर्टल से हटाया जाए और पात्रों का जीपीएस फोटो सहित त्वरित सत्यापन हो। योजना में उत्साह बढ़ाने के लिए डीएम ने बताया कि जो लाभार्थी 12 माह के भीतर अपना आवास पूर्ण करेंगे, उन्हें 10 हजार रुपये की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि इनाम के तौर पर दी जाएगी।