फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   DM make fill up the application form of students

डीएम ने भरवाए छात्र-छात्राओं के आवेदन फार्म

Tue, 04 Oct 2016 01:07 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Tue, 04 Oct 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
DM make fill up the application form of students
डीएम ने भरवाए छात्र-छात्राओं के आवेदन फार्म - फोटो : Amar Ujala
संत जनूबाबा स्मारक डिग्री कालेज में आयोजित किया कैंप
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को समझाया,पड़ोसी परिवार के भरवाएं फार्म
शिकोहाबाद के संत जनू बाबा स्मारक डिग्री कालेज में डीएम राजेश प्रकाश की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान का शुभारंभ डीएम ने मां सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर किया। छात्र-छात्राओं से वोट बनवाने के लिए फार्म संख्या छह भरने के निर्देश दिए।

डीएम ने कहा कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में वोट का काफी महत्व है। अपना वोट बनवाने के साथ परिवार के सदस्यों एवं पड़ोसियों को वोट बनवाने को प्रेरित करें। डीएम ने कहा कि जो लोग बाहर चले गए अथवा मृत हो, उनके नाम सूची से अवश्य कटवाएं। उन्होंने कहा  मतदाता जब जागेगा तभी देश जागेगा। अच्छे लोगों को घर में नहीं बैठना चाहिए अपने लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए समाज में मतदान के प्रति जागरूकता लाएं। उन्होंने कहा कि जो छात्र-छात्राएं, अध्यापक और कालेज लोकतंत्र के पुनीत कार्य में सबसे अच्छा परिणाम देंगे, उन्हें 25 जनवरी राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान शिकोहाबाद एसडीएम प्रेमचंद्र यादव, सहायक आयुक्त उद्योग अजय कुमार त्रिपाठी, तहसीलदार शिकोहाबाद, वीडीओ अरांव एवं माध्यमिक शिक्षा संघ के प्रदेश सचिव डा. रामकैलाश यादव, प्राचार्य डा. अजयदेव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed