{"_id":"ad1878cecee4aba5ca2451e71a31b0b1","slug":"dm-inspection-of-the-accountant-training-center-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल ट्रेनिंग सेंटर का डीएम ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल ट्रेनिंग सेंटर का डीएम ने किया निरीक्षण
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Wed, 16 Sep 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील क्षेत्र के गांव मदावली स्थित लेखपाल ट्रेनिंग सेंटर का बुधवार सुबह
विज्ञापन
डीएम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण में तमाम खामियां और प्रशिक्षणार्थियों
की शिकायतें सुनकर उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने एसडीएम टूंडला को आठ दिन
में सारी अव्यवस्थाएं दूर करने को कहा। इस दौरान डीएम ने लेखपालों के
प्रशिक्षण बैच का शुभारंभ किया गया।
डीएम विजय किरन आनंद बुधवार सुबह 10 बजे करीब लेखपाल ट्रेनिंग सेंटर मदावली पहुंचे। यहां उन्हें तमाम खामियां मिलीं। सेंटर पर ट्रेनिंग लेने आए युवकों के लिए न तो शौचालय की व्यवस्था थी और न ही बिजली की। प्रशिणार्थियों के रहने के लिए भी सेंटर में व्यवस्था नहीं थी। ट्रेनिंग सेंटर में अव्यवस्थाएं देखकर डीएम हैरान रह गए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आड़े हाथों लेते हुए खरीखोटी सुनायी। उन्होंने एसडीएम एसपी सिंह को आठ दिन में अव्यवस्थाएं दूर करने के आदेश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि जब तक व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं होती, तब तक सभी प्रशिणार्थियों के रहने की व्यवस्था राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आनंदपुर जारखी में की जाए। इसके बाद डीएम ने लेखपालों के प्रशिक्षण बैच का शुभारंभ किया। ट्रेनिंग सेंटर के प्रधानाचार्य कमलेश गोयल के मुताबिक मृतक आश्रित में ट्रेनिंग के लिए 300 युवक आए हैं। इनकी एक वर्ष तक ट्रेनिंग चलेगी।
फोटो- मदावली स्थित लेखपाल ट्रेनिंग सेन्टर का निरीक्षण करते जिलाधिकारी विजय किरन आनंद व एसडीएम एसपी सिंह