फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   DM inspected arrangements at wheat procurement centres, instructed to stop middlemen

Firozabad News: डीएम ने गेहूं क्रय केंद्रों पर परखीं व्यवस्थाएं, बिचौलियों को रोकने के निर्देश

Tue, 21 Apr 2026 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 21 Apr 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
DM inspected arrangements at wheat procurement centres, instructed to stop middlemen
गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण करते डीएम रमेश रंजन। संवाद - फोटो : गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण करते डीएम रमेश रंजन। संवाद
शिकोहाबाद। जिलाधिकारी रमेश रंजन ने मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य और अपर जिलाधिकारी विशु राजा के साथ शिकोहाबाद स्थित नवीन मंडी स्थल पर गेहूं क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान खरीद प्रक्रिया की पारदर्शिता को परखने के साथ-साथ किसानों से सीधे संवाद कर सरकारी व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कई किसानों से फोन पर बात की। किसान ब्रजेश सिंह से पूछा कि उन्हें सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य मिल रहा है या नहीं। किसान द्वारा संतोषजनक पुष्टि किए जाने के बाद जिलाधिकारी ने व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।
विज्ञापन


केंद्र पर गेहूं बेचने आए किसान सुरेश चंद्र का जिलाधिकारी ने माला पहनाकर स्वागत किया। जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि शिकोहाबाद के दो केंद्रों पर अब तक लगभग एक हजार क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। केंद्र प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए कि गेहूं क्रय केंद्रों पर बिचौलियों का प्रवेश किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इन केंद्रों का लाभ केवल वास्तविक किसानों को मिलना चाहिए। पारदर्शिता के लिए डीएम ने स्वयं डिजिटल मशीन के माध्यम से गेहूं की माप को भी परखा।
विज्ञापन
विज्ञापन




पूरे जनपद में 55 केंद्रों पर खरीद शुरू

जनपद में गेहूं खरीद के लिए कुल 55 केंद्र स्थापित किए गए हैं। शिकोहाबाद नवीन मंडी में पीसीएफ के 5 और मार्केटिंग के 2 केंद्र क्रियाशील हैं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गर्मी को देखते हुए केंद्रों पर पेयजल, छाया और बैठने की व्यवस्था की जाए ताकि किसानों को कोई असुविधा न हो। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी गजेंद्र पाल सिंह सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed