{"_id":"85bae06f07cf91faf610ac0f1a45ebb4","slug":"dm-gave-the-order-to-remove-liquor-shops-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने दिए शराब की दुकानें हटाने के आदेश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने दिए शराब की दुकानें हटाने के आदेश
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Fri, 13 Mar 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरे स्थान पर चल रही दुकानों को हटवाने के लिए महिलाओं द्वारा किया जा रहा आंदोलन आखिर रंग ले आया। जिलाधिकारी द्वारा तीनों दुकानों को हटाने के आदेश दिए जाने के बाद एसडीएम व भाजपा के पूर्व विधायक शिवसिंह चक ने जूस पिलाकर महिलाओं का अनशन समाप्त कराया।
गौरतलब है कि लाइनपार धोबीघाट के नाम से आवंटित देसी, अंग्रेजी व बीयर की दुकानों को आबकारी विभाग की मिली भगत से भक्ति गढ़ी मार्ग नगला पर संचालित किया जा रहा था। नशे में युवक महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम देते थे। इससे आजिज महिलाओं ने आठ दिन पूर्व शराब की दुकानों पर मौजूद सेल्समैनों को दौड़ा दिया था। दुकानें हटवाने के लिए अनशन किया जा रहा था। गुरुवार को भाजपा के पूर्व विधायक शिव सिंह चक ने जिलाधिकारी से वार्ता कर शराब की दुकानों को हटवाने की मांग की थी। शुक्रवार को जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने ठेकों को दूसरे स्थान पर संचालित कराने के आदेश दिए। इसके बाद एसडीएम श्रीराम यादव, जिला आबकारी अधिकारी चंद्रशेखर व पूर्व विधायक शिवसिंह चक ने महिलाओं को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया। संजय चक, रूपेश शुक्ला, रामप्रकाश कुशवाह सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।