{"_id":"6a63a486e74697a6b90a1a31","slug":"dj-height-capped-at-12-feet-and-sound-level-at-75-decibels-for-kanwar-yatra-firozabad-news-c-169-1-mt11005-180338-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: कांवड़ यात्रा में डीजे की ऊंचाई 12 फीट और आवाज 75 डेसिबल तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: कांवड़ यात्रा में डीजे की ऊंचाई 12 फीट और आवाज 75 डेसिबल तय
Fri, 24 Jul 2026 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 24 Jul 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
शिकोहाबाद में कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण करते डीएम और एसएसपी। स्रोतः प्रशासन
- फोटो : शिकोहाबाद में कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण करते डीएम और एसएसपी। स्रोतः प्रशासन
फिरोजाबाद। आगामी 30 जुलाई से शुरू हो रहे पवित्र श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण व सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए शासन-प्रशासन ने कमर कस ली है। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में कोई व्यवधान न पड़े, इसके लिए कांवड़ यात्रा के दौरान बजने वाले डीजे और ध्वनि प्रसारक यंत्रों के लिए कड़े नियम लागू किए गए हैं।
प्रशासनिक दिशा-निर्देशों के अनुसार, कांवड़ यात्रा में शामिल डीजे वाहनों की अधिकतम ऊंचाई 10 से 12 फीट तक ही रखी जा सकेगी। इससे अधिक ऊंचे डीजे पर यातायात और विद्युत तारों की सुरक्षा के दृष्टिगत रोक रहेगी। इसके अलावा, सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार ध्वनि का स्तर अधिकतम 75 डेसिबल तय किया गया है। ध्वनि प्रदूषण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीजे संचालकों को अपने भजनों और गानों की पेनड्राइव पहले संबंधित थाने में जमा कराकर पुलिस से जांच व अनुमति लेनी होगी। फूहड़, आपत्तिजनक या किसी भी समुदाय की धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाले गानों पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी। कांवड़ यात्रा में केवल प्रामाणिक धार्मिक और भक्ति गीत ही बजाए जा सकेंगे।
आगामी प्रमुख त्योहारों की समय-सारणी
30 जुलाई: श्रावण मास का प्रारंभ
3 अगस्त: सावन का प्रथम सोमवार एवं चेहल्लुम
10 अगस्त: सावन का दूसरा सोमवार
11 अगस्त: महाशिवरात्रि
17 अगस्त: नाग पंचमी
24 अगस्त: सावन का चौथा सोमवार
26 अगस्त: बारावफात
अगस्त माह में एक साथ पड़ने वाले धार्मिक पर्वों और कांवड़ यात्रा को देखते हुए सभी संबंधित विभागों को समय रहते कांवड़ मार्गों की मरम्मत, प्रकाश व्यवस्था, सफाई और सुरक्षा प्रबंध पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
- संतोष कुमार शर्मा, डीएम
डीएम और एसएसपी ने शिकोहाबाद में लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
शिकोहाबाद। कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को डीएम संतोष कुमार शर्मा और एसएसपी आदित्य लांग्हे ने प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ शिकोहाबाद में कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पूरे यात्रा मार्ग पर ट्रैफिक प्रबंधन और डायवर्जन प्लान की समीक्षा की। मार्ग पर पड़ने वाली स्थायी पुलिस चौकियों की सक्रियता, अतिरिक्त पुलिस बल, त्वरित प्रतिक्रिया टीम की तैनाती तथा आपातकालीन चिकित्सा के लिए एंबुलेंस व्यवस्थाओं को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए। एसएसपी ने बताया कि यात्रा को विघ्नमुक्त बनाने के लिए मार्ग से जुड़े ग्राम प्रधानों, स्थानीय पार्षदों और आम नागरिकों के साथ लगातार बैठकें कर समन्वय स्थापित किया जा रहा है। ध्वनि प्रदूषण और नियमों के पालन हेतु डीजे संचालकों को कड़े निर्देशों के साथ आवश्यक नोटिस जारी कर दिए गए हैं। संवाद